धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार शाम दिल्ली-एनसीआर में भारी यातायात जाम देखा गया। राष्ट्रीय राजधानी की सड़कें लाल टेल-लाइट्स के अंतहीन सागर में बदल गईं। दिवाली उत्सव की शुरुआत के साथ ही लाखों लोग खरीदारी के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े।
2 of 4
दिल्ली में लगा भीषण जाम
- फोटो : ANI
कहां-कहां लगा भीषण जाम?
इस अभूतपूर्व भीड़ के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। दिल्ली-एनसीआर की लगभग हर प्रमुख सड़क पर किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। शहर का सड़क बुनियादी ढांचा पूरी तरह से चरमरा गया। वाहन चालक घंटों तक हॉर्न के शोर और रेंगते यातायात में फंसे रहे। कनॉट प्लेस, चांदनी चौक, आनंद विहार, खिचड़ीपुर, करोल बाग, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर और गाजीपुर हाईवे जैसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्र भीड़ से भरे रहे। साउथ एक्सटेंशन भी भीड़ से अटा रहा। रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, आईटीओ, डीएनडी फ्लाईवे और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे जैसे मुख्य मार्ग पार्किंग स्थल में बदल गए।
3 of 4
दिल्ली में लगा जाम
- फोटो : ANI
बाइक टैक्सी और कैब के लिए करना पड़ा इंतजार
जाम का असर कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी सेवाओं पर भी पड़ा। मुनिरका से यूसुफ सराय जा रहे विवेक ने बताया कि वह करीब आधे घंटे से बाइक टैक्सी तलाशते रहे, लेकिन ओला, उबर और रैपिडो पर कोई राइड नहीं मिली। कैब और ऑटो मिलने में भी परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि ऑटो चालकों ने भी शुक्रवार को सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा किराया मांगा।
4 of 4
दिल्ली में लगा जाम
- फोटो : ANI
बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों के बाहर भी लगा जाम
दिवाली की छुट्टियां शुरू होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाने के लिए निकले। इसका असर दिल्ली के बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों के बाहर दिखाई दिया। आनंद विहार बस अड्डे पर शुक्रवार बसों की लंबी कतारें लगी रहीं। आनंद विहार से रोजाना सैकड़ों बसें अलग-अलग शहरों के लिए चलती हैं। वहीं, सराय काले खां बस अड्डे और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भी जाम लगा रहा। रिंग रोड और मथुरा रोड पर लोगों को करीब आधे घंटे से एक घंटे तक परेशानी हुई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज और अजमेरी गेट की ओर जाने वाले रास्तों पर भी वाहन धीरे-धीरे चलते रहे। ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में देरी होने की चिंता सताती रही।