Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire department on alert for Diwali; leave cancelled for 130 personnel

Sonipat News: दिवाली पर आग से निपटने के लिए दमकल विभाग अलर्ट, 130 कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Fri, 06 Nov 2026 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Fire department on alert for Diwali; leave cancelled for 130 personnel

विज्ञापन



सोनीपत। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान आग की घटनाओं की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में तैनात करीब 130 दमकलकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें अलर्ट कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों की 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके। जिले में दमकल विभाग के पास 15 बड़ी और सात छोटी गाड़ियां व पांच फायर बाइक उपलब्ध हैं।

दीपावली के नजदीक आते ही बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में आतिशबाजी के कारण आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए विभाग ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम को पांच से दस मिनट के भीतर घटनास्थल तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा। इसके लिए गाड़ियों को तैयार रखने के साथ कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन








ऊंची इमारतों में आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की दरकार

दमकल विभाग के सामने संसाधनों की कमी भी चुनौती बनी हुई है। विभाग को अभी तक हाइड्रोलिक प्लेटफार्म उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसके अभाव में ऊंची इमारतों में आग लगने की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य करना मुश्किल हो जाता है। जिले में सोनीपत, राई, कुंडली और बड़ी सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। अकेले कुंडली, राई और बड़ी क्षेत्र में 10 हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। ऐसे में आग की बड़ी घटना होने पर उपलब्ध दमकल गाड़ियों की संख्या कम पड़ सकती है। जरूरत पड़ने पर दिल्ली के अलावा झज्जर और पानीपत से भी दमकल गाड़ियां मंगवानी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये हैं आग के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र

- कच्चे क्वार्टर और सर्राफा बाजार, सोनीपत



- मुख्य बाजार और सुनारों वाली गली, गन्नौर

- मुख्य बाजार, खरखौदा



- मुख्य बाजार और रोहतक गेट, गोहाना

जिले की स्थिति एक नजर में



विवरण आंकड़े

जिले का क्षेत्रफल 2260 वर्ग किलोमीटर



आबादी करीब 15.50 लाख

बड़ी दमकल गाड़ियां 15



छोटी दमकल गाड़ियां 7

फायर बाइक 5



दमकलकर्मी 130

--

दीपावली पर्व के नजदीक आने के चलते दमकलकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है और उनकी 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि आग की किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।



- रामेश्वर सिंह, जिला दमकल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed