{"_id":"694fdaf69fc7740790012111","slug":"video-hkrn-employees-did-not-receive-salary-for-5-months-2025-12-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: खेलकूद विद्यालय में कार्यरत एचकेआरएन कर्मियों को 5 माह तक का नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: खेलकूद विद्यालय में कार्यरत एचकेआरएन कर्मियों को 5 माह तक का नहीं मिला वेतन
राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) कर्मचारियों ने शनिवार को अपनी मांगों को विद्यालय के गेट पर रोष जताया। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी वेतन व पदोन्नति संबंधित मांगे लंबे समय से लंबित हैं। वेतन भुगतान में देरी की जा रही है, साथ ही पदोन्नति के बाद भी कार्यभार न सौंपे जाने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने विद्यालय प्रबंधन से वेतन की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत 123 एचकेआरएन कर्मचारियों में से 86 को 2 माह से वेतन नहीं मिला है, जबकि 37 कर्मचारियों का वेतन 4-5 माह से लंबित है। समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है, साथ ही उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा कई कर्मचारियों को करीब 18 माह पहले पदोन्नति मिलने के बावजूद उनके पद के अनुरूप कार्यभार नहीं सौंपा गया है, इससे कार्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों ने बताया कि इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो पाया। कर्मचारियों ने संबंधित विभागों से मामले में हस्तक्षेप कर व्यवस्था को सुचारु करने की अपील की। साथ ही प्रशासन से मांग की, कि उनके लंबित वेतन का जल्द भुगतान किया जाए। पदोन्नत कर्मचारियों को जल्द उनका कार्यभार सौंपा जाए। यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वह आगे भी प्रदर्शन कर अपनी मांगे उठाने को विवश होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।