{"_id":"6b07001f008bf741e60333af","slug":"he-protest-continues-demanding-the-removal-of-the-dumping-point-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164534-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डंपिंग प्वाइंट हटाने की मांग पर धरना जारी, आज प्रशासन का पुतला फूंकेंगे क्षेत्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डंपिंग प्वाइंट हटाने की मांग पर धरना जारी, आज प्रशासन का पुतला फूंकेंगे क्षेत्रवासी
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत में कामी रोड स्थित बाबा धाम के पीछे धरनास्थल पर नारेबाजी करते लोग। स्रोत: पाठक
- बाबा धाम के पीछे बने डंपिंग प्वाइंट से परेशान लोगों में प्रशासन के प्रति बढ़ रहा रोष
- प्रदर्शनकारी बोले- जब तक कूड़ा डालना बंद कर प्वाइंट हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं होगी, जारी रहेगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। कामी रोड स्थित बाबा धाम के पीछे बने डंपिंग प्वाइंट को हटवाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना लगातार चौथे दिन बुधवार को जारी रहा। विभिन्न कॉलोनियों के लोगों ने धरना स्थल पर एकत्रित होकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से इस स्थान पर कूड़ा डाला जा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को गंदगी और प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि डंपिंग प्वाइंट के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। कूड़े के ढेर और उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण स्थानीय निवासियों का यहां रहना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से डंपिंग प्वाइंट को हटाने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं और अब आश्वासनों से संतुष्ट होने वाले नहीं हैं। कई बार शिकायत और मांग उठाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
धरना स्थल पर पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक खत्री ने घोषणा की कि बुधवार सुबह 10 बजे प्रशासन के खिलाफ पुतला दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए किया जा रहा है। जब तक डंपिंग प्वाइंट को यहां से हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं होती और लोगों को स्थायी समाधान का भरोसा नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा। निगम प्रशासन से मांग की कि डंपिंग प्वाइंट को जल्द दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए, ताकि आसपास की कॉलोनियों के लोगों को गंदगी और प्रदूषण से राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस जनहित के मुद्दे पर उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान सूबे सिंह, अशोक, रामप्रसाद राठौर, राकेश कुमार, डॉ. हरिकिशन, टिंकू, चंदन, मनीष कुमार, राकेश कुच्छल सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।