Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   INLD will not support any party until Haryana gets its share of water

हरियाणा के हिस्से का पानी मिलने तक किसी दल का समर्थन नहीं करेगी इनेलो : अभय चौटाला

Wed, 25 Nov 2026 09:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
INLD will not support any party until Haryana gets its share of water
फोटाे: सोनीपत के पुराने रोहतक रोड पर पत्रकारों से बातचीत करते इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सि
- पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन पर मुख्यमंत्री नायब सैनी को घेरा
विज्ञापन

बोले- पहले गठबंधन से इन्कार करते थे, अब क्यों किया समझौता
- मुख्यमंत्री को बताया डमी, बोले-पंजाब में नशा खत्म करने की बात करने वाले पहले हरियाणा में नशे पर लगाम लगाकर दिखाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने पंजाब में भाजपा और अकाली दल के गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले पंजाब में अकाली दल के साथ भाजपा के गठबंधन से इन्कार करते थे, लेकिन अब दोनों दलों ने समझौता कर लिया है।
वह पुरानी तहसील क्षेत्र में जिला प्रधान महासचिव जितेंद्र उर्फ बबलू नांदल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब हरियाणा को उसके हिस्से का पानी नहीं देता, तब तक इनेलो किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करेगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी को भी अन्य राजनीतिक दलों जैसा बताया।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डमी मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को केवल आदेशों के अनुसार काम करना पड़ता है। कभी उन्हें पंजाब तो कभी बिहार भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की बात करने वाले मुख्यमंत्री को भाजपा-अकाली गठबंधन में महत्व नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हरियाणा में नशे पर लगाम लगाएं
पंजाब में नशे की समस्या खत्म करने के दावों पर तंज कसते हुए चौटाला ने कहा कि वहां नशा खत्म करने की बात करने वालों को पहले हरियाणा में नशे पर अंकुश लगाकर दिखाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था, शिक्षा और किसानों के हितों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।

गन्ना किसानों के समर्थन में उतरे चौटाला
गन्ने के भाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री अगले वर्ष के संभावित भाव को जोड़कर मौजूदा समय में किसानों के सामने रख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। किसानों को गन्ने का भाव 700 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए।
हुड्डा पर भी लगाए राजनीतिक आरोप
राहुल गांधी के राजीव गांधी की हत्या से संबंधित बयान पर चौटाला ने कहा कि कांग्रेस को अपने दस वर्ष के शासनकाल में इस मामले की जांच करवानी चाहिए थी। उन्होंने इसे अब सहानुभूति हासिल करने का प्रयास बताया। हरियाणा की राजनीति पर उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में जजपा ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया था, जबकि इस बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भूमिका से भाजपा की सरकार बनी।

इस दौरान कुणाल गहलावत, जय कुवार जैन, एडवोकेट कृष्ण मलिक, अजीत आंतिल, भोला मित्तल, आनंद मित्तल, विनोद शर्मा, अनूप दहिया, भूपेंद्र मलिक, राजेश पलड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed