Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Dr. Arvind Sharma releases a video message regarding the 'Seva Sankalp Abhiyan' and calls upon the people of the state to join the campaign.
{"_id":"6aaa57662ba6a00ae60fcd9a","slug":"video-dr-arvind-sharma-releases-a-video-message-regarding-the-seva-sankalp-abhiyan-and-calls-upon-the-people-of-the-state-to-join-the-campaign-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेवा संकल्प अभियान को लेकर डॉ. अरविंद शर्मा ने वीडियो संदेश किया जारी, प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़ने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा संकल्प अभियान को लेकर डॉ. अरविंद शर्मा ने वीडियो संदेश किया जारी, प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़ने का आह्वान
सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर प्रदेशभर में “एक दीया–एक आशीर्वाद” की भावना के साथ विशेष आयोजन किए जाएंगे। प्रमुख पर्यटन परिसरों एवं चयनित पर्यटन स्थलों के साथ सहकारिता विभाग की प्रमुख संस्थाओं, विरासत एवं ऐतिहासिक स्थलों तथा प्रदेश की जेलों में भी “आशीर्वाद का दीया” प्रज्वलित किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान को लेकर डॉ. अरविंद शर्मा ने वीडियो के माध्यम से विशेष संदेश भी जारी किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सेवा, संकल्प और जनभागीदारी की इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हो रहा यह अभियान सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागीदारी से सेवा के इस संकल्प को और मजबूत बनाए। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि “एक दीया–एक आशीर्वाद” की भावना के साथ प्रज्वलित होने वाला प्रत्येक दीया सेवा, संकल्प, सकारात्मकता और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना का प्रतीक बनेगा। पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं, सहकारी संस्थानों में सदस्यों एवं कर्मचारियों तथा जेल परिसरों मेंअधिकारियों-कर्मचारियों को इस पहल से जोड़ा जाएगा।
मोदी का मूल मंत्र जनसेवा, योजनाओं से लोगों के जीवन में आया बदलाव : डॉ. अरविंद शर्मा
डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र जनसेवा रहा है और इसी भावना के साथ केंद्र सरकार ने ऐसी नीतियों एवं योजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिनसे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कोविड काल में वैक्सीन निर्माण को भारत की आत्मनिर्भरता का उदाहरण बताते हुए लखपति दीदी जैसी योजनाओं, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई तथा वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका और विदेश नीति का भी उल्लेख किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का अभियान बनाएं और 17 सितंबर को अपने घरों एवं संस्थानों में दीया प्रज्वलित कर इस मुहिम में सहभागी बनें।
‘सेवा के 25 वर्ष–हरियाणा पर्यटन की नई उड़ान’ की दिखेगी झलक
पर्यटन विभाग द्वारा अभियान के तहत “सेवा के 25 वर्ष–हरियाणा पर्यटन की नई उड़ान” थीम पर प्रमुख पर्यटन परिसरों में फोटो एवं डिजिटल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें हरियाणा के पर्यटन विकास, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों, सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले, कुरुक्षेत्र-ज्योतिसर, पिंजौर, मोरनी, धोसी पहाड़ी तथा फार्म एवं ग्रामीण पर्यटन की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।
डॉ. अरविंद शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम को प्राथमिक गतिविधि मानते हुए स्थान चिन्हित किए जाएं और इसे गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पर्यटन, सहकारिता, कारागार और विरासत विभाग अपने-अपने स्तर पर सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।