फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Class 12 Student Found Hanging in Hostel After Cheating Slip During Exam; Protest Blocks Road

रतलाम: छात्रा के सुसाइड पर मचा बवाल, नकल की पर्ची मिलने पर टीचर ने क्लास से बाहर निकाला, लगाई फांसी

Wed, 16 Sep 2026 07:57 AM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 07:57 AM IST
Ratlam: Class 12 Student Found Hanging in Hostel After Cheating Slip During Exam; Protest Blocks Road
जिले के सैलाना स्थित एक सरकारी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में मंगलवार को 12वीं कक्षा की छात्रा फंदे पर लटकी मिली। छात्रा के फांसी लगाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को तिमाही परीक्षा के दौरान उसके पास कथित तौर पर नकल की पर्ची मिली थी, जिसके बाद शिक्षिका ने उसकी उत्तर पुस्तिका ले ली और उसे परीक्षा कक्ष से बाहर भेज दिया था।

जानकारी के अनुसार देवास जिले के एक गांव की रहने वाली छात्रा सैलाना स्थित सरकारी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह कला संकाय की छात्रा थी। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे अर्थशास्त्र विषय की तिमाही परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के दौरान शंका होने पर शिक्षिका ने छात्रा की तलाशी ली, जिसमें नकल की पर्ची मिलने की बात सामने आई। इसके बाद उसकी उत्तर पुस्तिका ले ली गई और उसे परीक्षा कक्ष से बाहर जाने के लिए कहा गया। इसके बाद छात्रा अपने कमरे में चली गई। दोपहर करीब 1:30 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद दो सहपाठी छात्राएं जब उसके कमरे में पहुंचीं तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली। दोनों ने शोर मचाकर वार्डन को सूचना दी। वार्डन और स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। वार्डन के मुताबिक छात्रा कपड़े सुखाने वाली नायलॉन की रस्सी के फंदे से पंखे पर लटकी हुई थी। रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश, FSL अधिकारी अतुल मित्तल और तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों से घटना की जानकारी ली। छात्रा ने परीक्षा से जुड़ी घटना के तनाव में यह कदम उठाया या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। शाम को जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त प्रियंका राय भी रतलाम से स्कूल पहुंचीं और प्राचार्य से चर्चा की। देर शाम परिजन भी स्कूल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: दमोह: पुलिस हिरासत से फरार लूट का आरोपी पांच दिन बाद गिरफ्तार, रिश्तेदार के घर छिपकर कर रहा था मजदूरी

प्राचार्य, वार्डन और शिक्षिका को हटाने की मांग
घटना के बाद मंगलवार रात करीब 8 बजे स्कूल के विद्यार्थियों और परिजनों ने स्कूल के सामने मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी प्राचार्य, वार्डन और संबंधित शिक्षिका को हटाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। इस दौरान नारेबाजी भी हुई और सड़क पर यातायात बाधित रहा।

अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य, वार्डन और शिक्षिका को हटाने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजने की बात भी कही गई। करीब दो घंटे बाद रात 10 बजे चक्काजाम समाप्त हुआ।

जयस ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
जयस के जिला अध्यक्ष दीपक निनामा ने छात्रा की मौत को गंभीर और चिंताजनक बताते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता से होनी चाहिए और यदि किसी की लापरवाही या जिम्मेदारी सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और मामले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया तो जयस की ओर से रतलाम जिला बंद का आह्वान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला

15 Sep 2026

VIDEO: मोस्टा देवता और महाकाली का आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों लोग, विधि-विधान से उठा डोला

15 Sep 2026

VIDEO: चंपावत के विकास की भावी दिशा पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

15 Sep 2026

VIDEO: 30 साल पुरानी पेयजल व सीवर लाइन को बदलने के निर्देश

15 Sep 2026

VIDEO: कबड्डी और खो-खो में न्याय पंचायत कुंडेश्वरी मारी बाजी

विज्ञापन

VIDEO: गणेश महोत्सव में भजनों की धूम, भावविभोर हुए श्रद्धालु

15 Sep 2026

VIDEO: गणेश प्राकटय महोत्सव में गणेश जी को माला पहनाने नाचते गाते लाए भक्त

15 Sep 2026
विज्ञापन

बीके अस्पताल में सुरक्षा कर्मी बिना वर्दी ड्यूटी पर

15 Sep 2026

बहुत गर्म खाने-पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

15 Sep 2026

हाथरस में आयुष चिकित्सकों ने मानदेय बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पांचवें स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

कानपुर: लाल बंगला में गणेश महोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा

15 Sep 2026

मुजफ्फरनगर: गालियां देने पर वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटा, कुछ देर बाद घर में मिला शव

15 Sep 2026

ग्रेप लागू होने से पहले नगर निगम ने शुरू की तैयारी

15 Sep 2026

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर मंत्री गौरव गौतम ने की समीक्षा बैठक

15 Sep 2026

खुले सीवर में गिरी 4 साल की बच्ची दीपांशी की मौत

15 Sep 2026

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: कल्याण के दोस्त ने नहीं रुकने के पीछे की बताई वजह

15 Sep 2026

गणेश महोत्सव में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की शिरकत

15 Sep 2026

कानपुर: रमेश अवस्थी बोले- नवरात्रि से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

15 Sep 2026

जालंधर कोर्ट परिसर की छत से दो बदमाशों ने लगाई छलांग, टूटी टांगों में कोर्ट में पेशी

15 Sep 2026

VIDEO: गणेश महोत्सव में बही भक्ति की धारा, प्रस्तुत किए गए भजन

15 Sep 2026

VIDEO: मगन बिहारी हत्याकांड: विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मृतक की पत्नी को सौंपा दो लाख का चेक

15 Sep 2026

सीएसजेएमयू के रेडियोलॉजी छात्र ने दी जान, महिला मित्र ने छात्र के पिता को फोन कर कही थी अपमानजनक बात

15 Sep 2026

वीडियो: फतेहपुर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

15 Sep 2026

गांव गुराना में 18 वर्षीय युवती की मौत का मामला: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम, परिजनों ने देर शाम दफनाया; पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार

15 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed