{"_id":"6aad07c8f987a7a84904c78d","slug":"video-youth-benefiting-from-policies-for-startups-and-employment-dr-l-murugan-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप और रोजगार के लिए युवाओं को मिल रहा नीतियों का लाभ : डॉ. एल. मुरुगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्टअप और रोजगार के लिए युवाओं को मिल रहा नीतियों का लाभ : डॉ. एल. मुरुगन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन शुक्रवार को सोनीपत स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय में आयोजित जिंदल पॉलिसी कॉन्क्लेव के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कॉन्क्लेव में लॉ, पॉलिसी एंड द क्रिएटिव पॉलिसी विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भारत में पिछले वर्षों में स्टार्टअप के क्षेत्र में तेजी से विस्तार हुआ है। आज देश में करीब 2.50 लाख नए स्टार्टअप शुरू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि करीब 12 वर्ष पहले देश में स्टार्टअप की संख्या नगण्य थी, लेकिन अब युवाओं की भागीदारी से इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है।
डॉ. मुरुगन ने कहा कि नए स्टार्टअप शुरू करने वालों में बड़ी संख्या युवाओं की है और इनमें अधिकतर की उम्र 30 वर्ष से कम है। युवाओं की यह शक्ति देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नीतियां बनाई गई हैं। इन नीतियों का उद्देश्य युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को सम्मान और समान अवसर प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।