Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : District Grievance and Grievance Redressal Committee meeting held after four months in Sonipat
{"_id":"673f42c8ff648966b50d49f1","slug":"video-district-grievance-and-grievance-redressal-committee-meeting-held-after-four-months-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में चार माह बाद हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, खेल मंत्री पहली बार पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में चार माह बाद हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, खेल मंत्री पहली बार पहुंचे
सोनीपत लघु सचिवालय में चार माह बाद वीरवार को जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। खेल, युवा अधिकारिता, उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम पहली बार सोनीपत में बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे। बैठक के दौरान 21 परिवादों को रखा गया, जिनमें से छह लंबित और 15 नए परिवाद शामिल किए गए हैं। बैठक में उनके साथ विधायक निखिल मदान, पवन खरखौदा, देवेंद्र कादियान, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा भी पहुंचे।
प्रेम नगर, ककरोई रोड निवासी राजेश कुमारी की अवैध कब्जा हटवाने व गली खुलवाने की लंबित शिकायत पर पहुंची। उन्होंने कहा कि पिछली बार 4 जुलाई को हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान तत्कालीन बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। बैठक के दौरान उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।