{"_id":"6a988696f69ba8042b0ac9c8","slug":"couple-ends-lives-after-shop-inauguration-no-suicide-note-found-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159844-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुकान के उद्घाटन के बाद दंपती ने दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुकान के उद्घाटन के बाद दंपती ने दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन
फोटो : : सोनीपत के कबीरपुर में दंपती की मौत बाद नागरिक अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव कबीरपुर में दो साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाला दंपती बुधवार को अपने मकान में फंदे पर लटक आत्महत्या कर ली। युवक का शव मकान के अंदर कमरे में पंखे के हुक से फंदे पर लटका मिला तो पत्नी का शव बेड के पास पड़ा मिला। महिला के गले में भी फंदा था जो टूटा हुआ था। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी आत्महत्या के कारणों को लेकर कुछ नहीं बता रहे हैं।
बुधवार को नई कन्फेक्शनरी की दुकान का शुभारंभ कर दोनों घर लौटे थे। फोन नहीं उठाने पर परिजन घर पहुंचे तो मामले का पता लगा। मूलरूप से गांव तेवड़ी निवासी और हाल में कबीरपुर निवासी ऋतिक (24) टैक्सी चलाते थे और माता-पिता और पत्नी सिमरन (21) के साथ किराये पर रह रहे थे।
ऋतिक ने दो साल पहले सिमरन से प्रेम विवाह किया था। बुधवार को ही ऋतिक ने नई कन्फेक्शनरी की दुकान शुरू की थी। दुकान के उद्घाटन पर हवन भी कराया गया था। हवन के बाद ऋतिक और सिमरन घर लौट आए थे। कुछ समय बाद दोनों ने फोन नहीं उठाया तो परिजनों को चिंता हुई। पिता व अन्य परिजन मकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
मकान का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे दीवार के सहारे अंदर जाकर खोला गया। कमरे का दरवाजा खोलने पर ऋतिक फंदे पर लटका मिला, जबकि सिमरन बेड के पास पड़ी थी। उसके गले में भी फंदा था जो टूटा हुआ था। परिजन सिमरन को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सुबह उद्घाटन, घर में सिर्फ दंपती... फिर ऐसा क्या हुआ? << पेज-05