फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Portal reopens for vacant UG seats, counselling to continue till 15th

Sonipat News: यूजी में खाली सीटों के लिए फिर खुला पोर्टल, 15 तक ओपन काउंसिलिंग

Thu, 03 Sep 2026 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Portal reopens for vacant UG seats, counselling to continue till 15th
सोनीपत। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक (यूजी) कोर्स की करीब 25 प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं। दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को अंतिम अवसर देते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को पोर्टल दोबारा खोल दिया। अब 15 सितंबर तक ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला लिया जा सकेगा। विद्यार्थियों को 1000 रुपये विलंब शुल्क के अलावा प्रतिदिन 100 रुपये लेट फीस देनी होगी। 23 अगस्त के बाद यूजी दाखिला पोर्टल बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

जिले के 23 राजकीय, निजी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में नए सत्र के लिए 13,500 से अधिक सीटें निर्धारित हैं। नियमित दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सीटें खाली रहने पर महाविद्यालयों ने विद्यार्थियों से संपर्क शुरू कर दिया है। पोर्टल खुलने के साथ कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। मेरिट सूची में नाम आने के बावजूद फीस जमा नहीं कराने वाले विद्यार्थियों से भी फोन पर संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीजी की 50 से 55 फीसदी सीटें खाली
पीजी कोर्स में दाखिले के लिए ओपन काउंसिलिंग जारी है। विद्यार्थी 12 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं। 6 से 12 सितंबर तक प्रतिदिन 100 रुपये लेट फीस का प्रावधान है। जिले के अधिकतर महाविद्यालयों में पीजी की 50 से 55 प्रतिशत तक सीटें खाली बताई जा रही हैं। सीटें भरने के लिए विद्यार्थियों से संपर्क करने के साथ जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने यूजी में दाखिले का अंतिम अवसर देते हुए 15 सितंबर तक पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। पहले मेरिट में स्थान पाने के बावजूद दाखिला न लेने वाले विद्यार्थियों से भी संपर्क किया जा रहा है। पीजी में भी ओपन काउंसिलिंग चल रही है।
- डॉ. सीमा गर्ग, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed