{"_id":"676165dd71cc64587000759f","slug":"video-3925-cards-are-yet-to-be-distributed-in-sonipat-eligible-people-are-not-reaching","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में 3925 कार्ड वितरित करना शेष, नहीं पहुंच रहे पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में 3925 कार्ड वितरित करना शेष, नहीं पहुंच रहे पात्र
रोडवेज बसों में निशुल्क सफर की सुविधा देने के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड लेने में कुछ लोग रुचि ही नहीं दिखा रहे। यही कारण है कि कर्मचारियों की तरफ से फोन पर सूचना देने के बाद भी पात्र लोग बस अड्डे में अपने हैप्पी कार्ड लेने नहीं पहुंच रहे हैं। रोडवेज अधिकारियों ने ऐसे कार्ड धारकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें दोबारा सूचना दी जा सके। बस अड्डे में अभी भी 3925 कार्ड वितरित करना शेष है।
सरकार ने एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्यों को रोडवेज बसों में एक हजार किलोमीटर तक की निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इसके लिए परिवार के सदस्यों के हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। विभाग की तरफ से सत्यापन के बाद इनके कार्ड बनाकर संबंधित डिपो में भेज दिए जाते हैं। बस अड्डे में कार्ड पहुंचने के बाद कर्मचारी पात्र व्यक्ति को फोन कर इसकी सूचना देते हैं।
इसके बाद भी कुछ लोग कार्ड लेने नहीं पहुंच रहे। यही कारण है कि कुछ पात्रों के चार माह से कार्ड बस अड्डे में रखे हुए हैं। अब ऐसे पात्रों की सूची तैयार की जा रही है। कार्ड लेने के लिए आने वाले पात्रों की घटती संख्या को देखते हुए दो काउंटर कम कर दिए गए हैं। अब चार काउंटरों पर पात्रों को कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। इसके लिए शनिवार व रविवार को काउंटर खोले जा रहे हैं।
यह है स्थित
जिले में बस अड्डे पर बनाकर भेजे गए हैप्पी कार्ड : 52925
पात्र लोगों को वितरित किए गए हैप्पी कार्ड : 49000
सोनीपत बस अड्डे पर भेज गए हैप्पी कार्ड : 31658
सोनीपत बस अड्डे से वितरित किए गए कार्ड : 29,000
गोहाना बस अड्डे में भेजे गए हैप्पी कार्ड : 21267
गोहाना से वितरित किए गए हैप्पी कार्ड : 20,000
सोनीपत बस अड्डे में बनाए काउंटर : 04
सोनीपत बस अड्डे पर शेष कार्ड : 3925
हैप्पी कार्ड वितरण के लिए सोनीपत व गोहाना बस अड्डे में काउंटर बनाए गए हैं। जिनके कार्ड बनकर आते हैं, उन्हें फोन पर सूचित कर दिया जाता है। सूचना के बाद भी कार्ड लेने के लिए नहीं आने वाले पात्रों की सूची तैयार कर दोबारा संपर्क किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। -सुरेंद्र कुमार, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।