{"_id":"677fbcee8883f2d19101e98b","slug":"not-everything-on-social-media-is-true-definitely-check-the-authenticity-dr-sandeep-sonipat-news-c-197-1-snp1007-130545-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर हर चीज सत्य नहीं, प्रामाणिकता की जांच जरूर करें : डाॅ. संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर हर चीज सत्य नहीं, प्रामाणिकता की जांच जरूर करें : डाॅ. संदीप
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 06:02 PM IST
Link Copied
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में एम्प्लॉयबिलिटी ट्रेनिंग एंड स्किल वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को प्रतिभागी छात्राओं को सोशल मीडिया की बारीकियों से अवगत करवाया गया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह छात्राओं को वर्कशॉप को गंभीरता से समझते हुए अनुपालना के लिए प्रेरित किया। वर्कशॉप के तीसरे दिन छात्राओं ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर चर्चा की। वर्कशॉप में वीरवार को बतौर मुख्य वक्ता प्रशिक्षक डॉ. संदीप सुनेजा ने शिरकत की। उन्होंने डिजिटल पहचान के साथ सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही सभी जानकारी सत्य नहीं होती, हमें प्रामाणिकता की जांच अवश्य करनी चाहिए। साथ में उन्होंने सोशल मीडिया से होने वाले ठगी की जानकारी देते हुए बचाव के उपाय भी सुझाए। सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने से पहले गंभीरता से विचार अवश्य करना चाहिए। दूसरे वक्ता के रूप में राजीव कुमार ने स्वयं के प्रस्तुतिकरण पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि हमें खुद को किस प्रकार से परिचित करवाना चाहिए। कार्यशाला में विशेष रूप से सामूहिक चर्चा, बजट प्रबंधन और पेशेवर संचार पर चर्चा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।