फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine wrestlers to face off directly for World Wrestling Championship tickets.

Sonipat News: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप टिकट के लिए नौ पहलवानों में होगी सीधी टक्कर

Tue, 29 Sep 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Nine wrestlers to face off directly for World Wrestling Championship tickets.
सोनीपत। कजाकिस्तान में होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय पहलवानों के बीच अंतिम टिकट की जंग एशियाई खेलों के बाद देखने को मिलेगी। भारतीय कुश्ती दल की प्रारंभिक सूची में कई भार वर्गों में दो-दो पहलवानों के नाम रखे गए हैं।
विज्ञापन

इन पहलवानों के बीच अंतिम ट्रायल होगा और मुकाबले में जीत दर्ज करने वाले पहलवान को विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 24 अक्तूबर से एक नवंबर तक कजाकिस्तान में किया जाएगा। पुरुष टीम के ट्रायल यूपी के लखनऊ व महिला वर्ग के दिल्ली में होंगे। ट्रायल का शेड्यूल जल्द जारी होगा।
विज्ञापन


महिला वर्ग में चार भार वर्गों में टक्कर
महिला कुश्ती में 50 किलोग्राम में दीपांशी और नीलम के बीच मुकाबला होगा। 55 किलोग्राम में मीनाक्षी और अंतिम आमने-सामने होंगी। 62 किलोग्राम में तपस्या और मानसी के बीच चयन के लिए मुकाबला होगा। 76 किलोग्राम भार वर्ग में काजल और प्रिया के बीच अंतिम टिकट के लिए जोर आजमाइश होगी। इन मुकाबलों के बाद विजेता पहलवान विश्व चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रीस्टाइल में भी चार भार वर्गों में चयन की जंग
फ्रीस्टाइल में 57 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल और अमन के बीच मुकाबला होगा। 74 किलोग्राम में यश और सागर जागलान आमने-सामने होंगे। 97 किलोग्राम में विक्की और दीपक पूनिया के बीच चयन मुकाबला होगा। वहीं 125 किलोग्राम में जसपूर्ण सिंह और रजत रूहिल के बीच अंतिम टिकट के लिए मुकाबला होगा।

ग्रीको-रोमन में भी कई दावेदार आमने-सामने
ग्रीको-रोमन कुश्ती में 60 किलोग्राम में हर्ष और सुमित के बीच मुकाबला होगा। 77 किलोग्राम में लवप्रीत सिंह और अमन, 87 किलोग्राम में रोहित और सुनील कुमार तथा 97 किलोग्राम में अभिमन्यु और नितेश के बीच चयन के लिए मुकाबला होगा। इन भार वर्गों में ट्रायल के परिणाम से विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय प्रतिनिधि तय होगा।

एकल नाम वाले पहलवानों कर चयन
प्रारंभिक सूची में कई भार वर्ग ऐसे भी हैं, जिनमें फिलहाल एक ही पहलवान का नाम है। महिला वर्ग में निशु (53 किलो) , सिमरन (57), मनीषा (59), रंजीता (65), सृष्टि (68) और तनु शर्मा (72 किलो) शामिल हैं। फ्रीस्टाइल में निखिल (61), सुजीत (65), विशाल कालीरमण (70), सौरभ यादव (79), पुष्पेंद्र दलाल (86) और सचिन (92 किलो) के नाम हैं। ग्रीको-रोमन में ललित (55), साहिल (63), सचिन (67), करणजीत सिंह (72) और प्रिंस (82) व जोगिंद्र (130 किलो) को सूची में जगह मिली है।


एशियाई खेलों के बाद होगा चयन
भारतीय कुश्ती संघ के सह सचिव विनोद तोमर ने बताया कि जिन भार वर्गों में दो पहलवानों के नाम दिए गए हैं, उनका अंतिम ट्रायल 2026 एशियाई खेलों के समापन के बाद होगा। अंतिम ट्रायल के बाद ही कजाकिस्तान जाने वाले भारतीय दल की पूरी तस्वीर साफ होगी। ट्रायल शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed