फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mosque Row: Five Influencers Among 15 Arrested Rumours Mosque Portion Removed After Agreement

उज्जैन: सहमति के बाद खुद मस्जिद का हिस्सा हटा रहे लोग, अफवाह फैलाने वाले पांच इन्फ्लुएंसर्स समेत 15 गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 10:32 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 10:32 AM IST
सार

Ujjain Shahi Masjid Row: शाही मस्जिद को लेकर बने तनाव के बाद अब स्थिति शांत है और सड़क चौड़ीकरण का काम फिर से आगे बढ़ रहा है। प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति के बाद मुस्लिम समाज के लोग प्रभावित हिस्से को स्वयं हटा रहे हैं।

विज्ञापन
Ujjain Mosque Row: Five Influencers Among 15 Arrested Rumours Mosque Portion Removed After Agreement
लोग खुद हटा रहे प्रभावित हिस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंठाल से गोपाल मंदिर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए छत्री चौक स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम मंगलवार सुबह से शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति बनने के बाद कमेटी के सदस्य और मुस्लिम समाज के लोग स्वयं अपने हाथों से प्रभावित निर्माण को हटाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए मस्जिद के नीचे संचालित करीब 8 से 10 दुकानों को भी देर रात खाली करा लिया गया। इसके बाद प्रभावित हिस्से को हटाने का काम आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वेच्छा से निर्माण हटाने में जुटे लोग
मस्जिद प्रबंधन से जुड़ी नुमाइंदा कमेटी और प्रशासन के बीच बातचीत के बाद प्रभावित हिस्से को स्वेच्छा से हटाने पर सहमति बनी थी। इसके तहत कमेटी के सदस्य स्वयं निर्माण हटाने में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मंगलवार को काम के दौरान स्थिति सामान्य रही और सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई जारी रही।



अफवाहों से बिगड़ी थी स्थिति
इससे पहले सोशल मीडिया पर शाही मस्जिद को लेकर कई भ्रामक वीडियो और रील्स प्रसारित होने के बाद सोमवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि प्रशासन बुलडोजर से मस्जिद को तोड़ रहा है, जबकि कमेटी के अनुसार प्रभावित हिस्सा सहमति के बाद स्वयं हटाया जा रहा था।

इन अफवाहों के बाद टंकी चौक और अंडा गली क्षेत्र से कुछ लोग मस्जिद की ओर पहुंचने लगे और काम रुकवाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रोकने पर पथराव की घटना हुई। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।



ये भी पढ़ें: उज्जैन: शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति, प्रशासन और कमेटी के बीच हुआ समझौता, आज फिर शुरू होगा काम

पांच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स समेत 15 गिरफ्तार
पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और अफवाह फैलाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ खाराकुआं थाने में मामला दर्ज किया है। इनमें साजिद खान, इमरान खान, गुलरेज खान, बिल्लू पठान और आरिफ पठान शामिल हैं।


वहीं पथराव के मामले में खाराकुआं, कोतवाली और महाकाल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिलाल, तालू हेला, सलीम, नदीम, तौफिक, शाकिर, शाहनवाज, आर्षद दीवान, अल्तमस, अरबाज और वसीम मंसूरी समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

कलेक्टर ने की अपील
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद कमेटी और संबंधित समाज के लोगों ने सहमति से प्रभावित निर्माण को स्वयं हटाने की पहल की है। उन्होंने आम लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर विश्वास नहीं करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का काम शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।



अब सड़क चौड़ीकरण पर फोकस
सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में सड़क और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चौड़ीकरण समेत कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। कंठाल से गोपाल मंदिर मार्ग भी इसी परियोजना का हिस्सा है। शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को लेकर सहमति बनने के बाद अब प्रशासन और मस्जिद कमेटी की कोशिश है कि निर्माण हटाने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो और सड़क चौड़ीकरण का काम आगे बढ़ सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed