{"_id":"690760270cd47ad82a0b2e74","slug":"video-boxer-amit-panghal-left-for-anshul-house-with-the-wedding-procession-2025-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: अंशुल के घर बारात लेकर रवाना हुए बॉक्सर अमित पंघाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: अंशुल के घर बारात लेकर रवाना हुए बॉक्सर अमित पंघाल
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 07:14 PM IST
Link Copied
बॉक्सर अमित पंघाल के घर शादी को लेकर घर से सुबह से तैयारियां जोरों पर रही। घर में हर व्यक्ति व बराती सजने संवरने में व्यस्त रहे। शाम को बैंड बाजे के साथ नाचते गाते परिजनों साथ अमित को मंदिर गए। यहां पूजा के बाद शाम को पिता विजेंद्र पंघाल की लक्की फार्च्यूनर में अंशुल के घर की ओर बरात के साथ रवाना हुए।
मायना में अमित के घर खुशियों के तराने गूंज रहे हैं। डीजे पर बजते गानों की धुन पर परिवार व दोस्त जमकर नाचे। दिन में विवाह से जुड़ी रस्मों की अदायगी हुई। इसके बाद शाम को महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए अमित को लेकर मंदिर पहुंची। यहां उनके साथ दोस्त व रिश्तेदार नाचते गाते हुए साथ आए। मंदिर में भगवान की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया व यहां बरात अंशुल के घर के लिए रवाना हुई।
विजेंद्र पंघाल ने बताया कि बेटे अमित की बरात अपनी लक्की फार्च्यूनर में जा रही है। इसी में दुल्हन को घर लाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।