{"_id":"6a96be59bca4850079051a94","slug":"supva-students-music-video-shoot-begins-on-september-11-rohtak-news-c-17-ali1038-913517-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुपवा छात्रों का म्यूजिक वीडियो शूट 11 सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुपवा छात्रों का म्यूजिक वीडियो शूट 11 सितंबर से
Tue, 01 Sep 2026 05:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 01 Sep 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) में पढ़ रहे फिल्म एवं टेलीविजन (एफटीवी) फैकल्टी के छात्रों के म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट्स का शूट 11 सितंबर से शुरू होगा। शूट करीब एक महीने तक जारी रहेगा जो 12 अक्तूबर को खत्म होगा।
शूट का शेड्यूल एफटीवी के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर की ओर से जारी किया गया है। ये म्यूजिक वीडियो शूट शुरू होने से साल 2022-23 बैच के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी और शूट खत्म होने पर उनका बैच आगे बढ़ सकेगा।
एफसी महेश टीपी ने बताया कि म्यूजिक वीडियो शूट पांचवें सेमेस्टर का हिस्सा है। शूट न होने के कारणों से छात्रों की पढ़ाई में गतिरोध बना हुआ था। कुलपति डॉ. अमित आर्य के दिशा-निर्देश पर छात्रों का कोर्स वर्क जल्द पूरा कराने के लिए लगातार शूट करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए एफटीवी के डायरेक्शन, सिनेमेटोग्राफी, एडिटिंग, ऑडियोग्राफी कोर्स में पढ़ रहे छात्रों की टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें ही म्यूजिक वीडियो शूट के लिए तमाम जिम्मेदारियां संभालेंगी। इन टीम में शामिल छात्र एडिटर, डायरेक्टर, सिनेमेटोग्राफर, ऑडियोग्राफर के तौर पर अपने म्यूजिक वीडियो शूट कराएंगे।