फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anna Hazare Health Update: Social Activist Improving, to Remain in Mumbai Hospital for Two More Days

कैसी है अन्ना हजारे की तबीयत?: डॉक्टरों की निगरानी में इलाज, इतने दिन और अस्पताल में रहेंगे, सेहत पर आया अपडेट

Wed, 02 Sep 2026 12:34 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 02 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की सेहत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की सलाह पर वह सामान्य भोजन ले रहे हैं और बॉम्बे अस्पताल में दो दिन और निगरानी में रहेंगे। उन्हें किडनी में संक्रमण के बाद मुंबई लाया गया था।

विज्ञापन
Anna Hazare Health Update: Social Activist Improving, to Remain in Mumbai Hospital for Two More Days
अन्ना हजारे से मिले सीएम फडणवीस - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की सेहत में सुधार हो रहा है। मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती 89 वर्षीय अन्ना हजारे अब डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक सामान्य भोजन भी ले रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल दो दिन और अस्पताल में निगरानी में रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन

अन्ना हजारे की तबीयत अब कैसी है?

अन्ना हजारे के करीबी सहयोगी ने बुधवार को बताया कि डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उनकी स्थिति में सुधार पाया है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अब वह ठीक से खाना भी खा रहे हैं। अस्पताल में उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। सहयोगी के मुताबिक, अन्ना हजारे को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही उनके गांव रालेगण सिद्धि ले जाने की तैयारी है। परिवार और सहयोगी चाहते हैं कि अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले उनकी सेहत पूरी तरह ठीक हो जाए।

विज्ञापन

किडनी में संक्रमण के बाद मुंबई लाए गए थे अन्ना

अन्ना हजारे को सोमवार रात मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनकी ब्लड रिपोर्ट में किडनी में संक्रमण के संकेत मिले थे। संक्रमण के इलाज के लिए उन्हें उनके गांव रालेगण सिद्धि से मुंबई लाया गया। इससे पहले अन्ना हजारे का अहिल्यानगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले सप्ताह उन्हें वहां भर्ती कराया गया था और स्वास्थ्य में सुधार के बाद भी किडनी में संक्रमण सामने आने पर उन्हें मुंबई स्थानांतरित किया गया। बॉम्बे अस्पताल के कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. गौतम भंसाली ने मंगलवार को उनकी स्थिति स्थिर बताई थी और कहा था कि वह ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री फडणवीस ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार शाम बॉम्बे अस्पताल पहुंचकर अन्ना हजारे से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल भी इससे पहले अस्पताल पहुंचकर उनकी तबीयत का हाल जान चुके हैं।

ग्रामीण विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनों से बनाई पहचान

अन्ना हजारे लंबे समय से सामाजिक आंदोलनों से जुड़े रहे हैं। पूर्व सैनिक से सामाजिक कार्यकर्ता बने हजारे ने ग्रामीण विकास, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है। उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed