{"_id":"6a049be997d872f6b50fc263","slug":"video-people-of-chulkana-village-in-panipat-are-troubled-by-encroachment-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में चुलकाना गांव के लोग अतिक्रमण से परेशान, मंदिर के चारों तरफ गलियों में नहीं रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में चुलकाना गांव के लोग अतिक्रमण से परेशान, मंदिर के चारों तरफ गलियों में नहीं रास्ता
चुलकाना गांव स्थित श्याम बाबा में लोगों की आस्था बढ़ने के साथ गांव ने बाजार का रूप लेना शुरू कर दिया है। गांव में चारों तरफ प्रसाद, पूजा के सामान और मूर्तियों की दुकान बन गई हैं। इसके साथ श्याम बाबा मंदिर के चारों तरफ और नजदीक की गलियों में अतिक्रमण हो गया है। ऐसे में लोगों का कार या गाड़ी तो दूर दोपहिया वाहन से भी निकल पाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग इसके समाधान की मांग कई बार उठा चुके हैं। अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। प्रशासन और पुलिस फाल्गुन महीने में इस पर कार्रवाई करती है। बाकी दिनाें किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब पुलिस चौकी बनने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है।
सुरेश कुमार ने बताया कि मंदिर में लोगों की आस्था बढ़ने के साथ गांव ने बाजार का रूप लेना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने दुकानों के बाहर सामान रखना शुरू कर दिया है। इससे अतिक्रमण बढ़ गया है। मंदिर प्रबंधन लोगों को जागरूक करती है। इसके बाद फिर से अतिक्रमण बढ़ जाता है। प्रशासन और पुलिस को लगातार जागरूकता लाने की जरूरत है।
सोमपाल छौक्कर ने बताया कि मंदिर के तीन में से दो गेट लोगों के लिए खुले रहते हैं। दोनों जगह फिरनी से लेकर मंदिर के गेट तक दुकान बना रखी है। लोगों ने दुकानों के बाहर कई-कई फीट तक सामान रख लिया है। गांव के अड्डे से छदिया गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों को भी परेशानी होती है।
रामकुवार छाैक्कर ने बताया कि गांव श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर पुलिस प्रशासन ने चौकी बनाई है। इससे गांव में सुरक्षा का माहौल बढ़ा है। पुलिस अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को जागरूक किया जाएं। इसके बाद कार्रवाई भी की जा सकती है। अतिक्रमण के चलते ग्रामीणों के दैनिक कार्य भी बाधित होते हैं।
मंजीत खटक ने बताया कि ऐतिहासिक वृक्ष के नीचे उनका बचपन गुजरा है और इसी पेड़ की छाया के नीचे खेल कूदकर बड़े हुए हैं। इस पेड़ की खासियत ये है कि गांव में आज भी गौरेया पक्षी अपना आश्रय लिए हुए हैं। यह एक लुप्त होती प्रजाति है। प्रशासन और वन विभाग को इसका संरक्षण करना चाहिए। किसी दिन यह पेड़ भी अतिक्रमण और कब्जे की भेंट चढ़
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।