{"_id":"6a044a9d8eed3a2807091839","slug":"video-rampur-bushahr-children-taught-disaster-management-skills-at-arya-public-school-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: आर्य पब्लिक स्कूल में बच्चों को सिखाए आपदा से निपटने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: आर्य पब्लिक स्कूल में बच्चों को सिखाए आपदा से निपटने के गुर
आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनडीआरएफ के जवानों ने विद्यार्थियों को आपदा से निपटने की बारीकियां सिखाई। जवानों ने डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से छात्र और छात्राओं को प्राकृतिक आपदा बाढ़, भूकंप, भूस्खलन और आगजनी जैसी घटनाओं के समय राहत और बचाव कार्यों बारे विस्तार से प्रशिक्षण दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से आए प्यारे लाल भंडारी और उनके साथ आए अन्य अधिकारियों ने स्कूल के सभी विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदा और मानव निर्मित आपदा से बचाव के तरीके बताए। कार्यक्रम में उनका विशेष ध्यान अग्नि से बचाव, सीपीआर, भूकंप और बाढ़ विषयों पर रहा। जवानों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से बताया कि आपदा में हड़बड़ी से नहीं, बल्कि मानसिक स्थिति को स्थिर रखकर सूझबूझ से आपदा को हराया जा सकता है। प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से समय समय पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंध निदेशक चंद्रकांता अष्टू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।