Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Call me to Barsana, for I cannot find peace elsewhere

Panipat News: बरसाना बुला लो कि जी ना लगे... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Call me to Barsana, for I cannot find peace elsewhere
-श्री किशोरी कृपा संकीर्तन परिवार पानीपत द्वारा श्री सिद्ध बाबा कांशीगिरी मंदिर में राधा नाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। बरसाना बुला लो कि जी ना लगे..., राधा रानी को कन्हैया बड़ो प्यारो है..., तुम्हारी नज़रों में हमने देखा अजब सी मस्ती..., सुनो जी राधा रानी..., राधे रानी दे डारो ना बंसरी मोरी रे... आदि भजनों पर झूमे श्रद्धालु। शनिवार को मौका रहा श्री सिद्ध कांशीगिरी मंदिर में छठे वार्षिक महोत्सव में राधा नाम संकीर्तन का। भजन गायक नरेश सहगल के मधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक नृत्य किया। महोत्सव गोपाल दास महाराज के सानिध्य और सदगुरु सुंदरी शरण महाराज के आशीर्वाद में संपन्न हुआ।
आयोजक श्री किशोरी कृपा संकीर्तन परिवार के प्रधान सुरेश असीजा ने बताया कि महोत्सव शाम छह बजे शुरू हुआ। महोत्सव में मुख्यातिथि राजेश गुप्ता और संगीता गुप्ता, समाजसेवी भव्य चुघ रहे। महोत्सव में आकर्षण का केंद्र राधा रानी का मनमोहक श्रृंगार और ताजा फूलों से सजा दरबार रहा। अंशदान फाउंडेशन के सदस्य विभु पालीवाल ने बताया कि महोत्सव में मंच संचालन पंकज आहूजा ने किया। महोत्सव शाम को छह बजे गणेश पूजन से शुरू हुआ।
विज्ञापन

महोत्सव में भजन गायक और महिला भजन मंडली ने मंत्रमुग्ध भजनों से सभी को मोहित किया। महोत्सव में भजन गायक नरेश सहगल ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर चेयरमैन सुरेश वधवा, सुरेंद्र बांगा, कोषाध्यक्ष धीरज बांगा और महासचिव विक्की छाबड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed