Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Kamchatka Coast Earthquake 6 7 Magnitude No Tsunami Threat Updates

रूस के कामचटका तट के पास 6.7 तीव्रता का भूकंप: 205 किमी गहराई में था केंद्र; क्या सुनामी का भी खतरा?

Sat, 28 Nov 2026 07:44 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 28 Nov 2026 07:44 PM IST
सार

रूस के कामचटका तट के पास शनिवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र जमीन से 205 किलोमीटर नीचे था। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप के बाद सुनामी का खतरा नहीं होने की पुष्टि की है। फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Russia Kamchatka Coast Earthquake 6 7 Magnitude No Tsunami Threat Updates
भूकंप ( सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका के पूर्वी तट के पास शनिवार को जोरदार भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने भी भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई है। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 205 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की तत्काल सूचना नहीं है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी इस भूकंप के बाद सुनामी का खतरा नहीं होने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन



शाम 6:45 बजे आया था भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 45 मिनट और 9 सेकंड पर दर्ज किया गया। इसका अक्षांश 53.667 डिग्री उत्तर और देशांतर 158.030 डिग्री पूर्व था। भूकंप का केंद्र रूस के कामचटका क्षेत्र में समुद्र तट के पास स्थित था। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया है। केंद्र ने कहा कि किसी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed