Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Lalla is being bathed in lukewarm water and quilt is being placed over Him at night During cold weather

राम मंदिर: रामलला को गुनगुने जल से कराया जा रहा स्नान, रात में ओढ़ाई जा रही रजाई; ठंड में राग-भोग भी बदला

Sat, 28 Nov 2026 07:14 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 07:14 PM IST
सार

ठंड की दस्तक के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में बालक रूप में विराजमान रामलला की दिनचर्या, वस्त्र और राग-भोग में बदलाव कर दिया गया है। अब रामलला को गुनगुने जल से स्नान कराया जा रहा है, रात में रजाई ओढ़ाई जा रही है। साथ ही दही की जगह हलवा, पूड़ी-सब्जी व केसरयुक्त गर्म दूध का भोग लगाया जा रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Ram Lalla is being bathed in lukewarm water and quilt is being placed over Him at night During cold weather
ठंड में रामलला की दैनिक सेवा और दिनचर्या में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में बदलाव और ठंड की दस्तक के साथ ही अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला की दैनिक सेवा और दिनचर्या में बदलाव कर दिया गया है। भगवान को ठंड से बचाने के लिए अब गुनगुने जल से स्नान कराया जा रहा है। वहीं, रात्रि शयन के समय उन्हें रजाई ओढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही उनके वस्त्रों और राग-भोग में भी मौसम के अनुसार परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन


रामलला को अब दही का भोग नहीं लगाया जा रहा है। इसकी जगह पूड़ी, सब्जी, हलवा और केसरयुक्त दूध सहित गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थ अर्पित किए जा रहे हैं। सुबह 4:30 बजे मंगला आरती के बाद रामलला का अभिषेक किया जाता है। ठंड को देखते हुए उनके वस्त्रों में भी बदलाव किया गया है। अब उन्हें मोटे सूती वस्त्रों से सजाया जा रहा है।

विज्ञापन

बालक की तरह वात्सल्य भाव से की जाती है सेवा

रामलला मंदिर में बालक स्वरूप में विराजमान हैं। इसलिए, उनकी सेवा भी पांच वर्ष के बालक की तरह वात्सल्य भाव से की जाती है। मौसम के अनुसार स्नान, वस्त्र, भोजन और विश्राम की व्यवस्था में बदलाव इसी परंपरा का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के अन्य मठ-मंदिरों में भी ठंड को देखते हुए भगवान के विग्रह को रजाई ओढ़ाई जाने लगी है। साथ ही राग-भोग में भी बदलाव किया जा रहा है। कहीं गर्म दूध, हलवा और मेवे का भोग लगाया जा रहा है तो कहीं मौसमी खाद्य पदार्थों को भगवान की सेवा में शामिल किया गया है।

जीव स्वरूप मानकर होती है भगवान की सेवा

सनातन परंपरा में मंदिरों में विराजमान भगवान के विग्रह को केवल प्रतिमा नहीं, बल्कि साक्षात जीवंत स्वरूप मानकर सेवा की जाती है। जिस प्रकार घर में बच्चों और परिवार के सदस्यों को मौसम के अनुरूप सुविधाएं दी जाती हैं, उसी भाव से भगवान की भी सेवा होती है। मौसम बदलने पर उनकी दिनचर्या में बदलाव करना भक्तिभाव और सेवा परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। -बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य



भगवान की सेवा में ऋतु और समय का विशेष ध्यान रखा जाता है। गर्मी में शीतल वस्तुओं का भोग लगाया जाता है, जबकि सर्दियों में गर्म तासीर वाले पकवान अर्पित किए जाते हैं। भगवान के विग्रह की सेवा जीव स्वरूप में की जाती है। भगवान की सेवा में माता-पिता जैसा वात्सल्य भाव रहता है। उनकी दिनचर्या में बदलाव करना भक्तिभाव और सेवा परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। -महंत वैदेही बल्लभ शरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed