Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   As her brother’s funeral pyre burned, his sister wept while watching on her mobile screen; she neither offered a final farewell nor collected his ashes.

भाई की जलती रही चिता, मोबाइल स्क्रीन पर रोती रही बहन, न अंतिम विदाई दी और न ही ली अस्थियां

Sun, 15 Nov 2026 05:45 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:45 PM IST
As her brother’s funeral pyre burned, his sister wept while watching on her mobile screen; she neither offered a final farewell nor collected his ashes.
पानीपत। भाई-बहन का पवित्र रिश्ता और खून के रिश्तों की संवेदनहीनता को झकझोर देने वाला एक बेहद मार्मिक मामला पानीपत में सामने आया है। यहां एक तरफ जहां सेक्टर-25 स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले 40 वर्षीय गयाप्रसाद की चिता जल रही थी, वहीं दूसरी तरफ उसकी बहन हजारों किलोमीटर दूर मोबाइल की स्क्रीन पर अपने भाई का अंतिम संस्कार देख रही थी। भाई की मौत की खबर मिलने के बाद भी बहन उसे अंतिम विदाई देने के लिए पानीपत नहीं आ सकी। हद तो तब हो गई जब अंतिम संस्कार के बाद बहन ने भाई की अस्थियां तक लेने से इनकार कर दिया। मृतक के बैंक खाते और पीएफ के पैसों के बारे में जरूर जानकारी ली। इस अमानवीय दौर में असहाय व्यक्ति का सहारा बनकर आगे वाली जन सेवा दल की टीम ने ही पूरे विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार संपन्न कराया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जफरपुर (बाराबंकी) निवासी गयाप्रसाद सेक्टर-25 स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। उनकी शनिवार को हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी। पुलिस ने जन सेवा दल की मदद से शव को शवगृह में रखवा दिया था। सचिव चमन लाल गुलाटी ने उनकी बहन मालती से संपर्क साधा। दूरी और मजबूरी का हवाला देकर आने से किया मना चमन लालल गुलाटी ने बताया कि उनकी बहन मालती को उनके भाई गयाप्रसाद के निधन की जानकारी दी और पानीपत आकर अंतिम संस्कार में शामिल होने की बात कही। मानती ने पानीपत आने से मना कर दिया। उन्होंने कहा वह काफी दूर रहती है और उनके पति खेतों में मजदूरी करते हैं। वे काम छोड़कर नहीं आ सकते। उन्होंने संस्था को अपने स्तर पर अंतिम संस्कार करने को कह दिया। वीडियो कॉल पर भावुक पल और पैसों का जिक्र जन सेवा दल के सचिव चमन लाल गुलाटी ने उनकी बहन मालती और उनकी बेटी को गयाप्रसाद का अंतिम बा चेहरा दिखाया और संस्कार की प्रक्रिया लाइव दिखाई। चमनलाल ने कहा कि आपका भाई दुनिया से चला गया और आप आखिरी विदाई देने भी नहीं आईं। यह बात सुनकर बहन मानती और उनकी भांजी रोने लगी। उनकी बहन संस्था के सदस्यों से गयाप्रसाद के बैंक खाते और पीएफ में जमा पैसों के बारे में जानकारी लेने लगी। उन्होंने फैक्टरी मालिक का मोबाइल नंबर तक मांग लिया। चमनलाल गुलाटी ने उनको अस्थियां ले जाने की कही तो बहन ने इससे भी मना कर दिया। 15 साल पहले पत्नी भी छोड़कर चली गई थी मानती देवी ने चमनलाल को बताया कि गयाप्रसाद की 20 साल पहले शादी हुई थी और उनके तीन बच्चे भी हैं। पह करीब 15 साल पहले पानीपत काम की तलाश में आया था। उनकी पत्नी और बच्चों सहित कहीं चली गई थी। गयाप्रसाद इसके बाद अकेले हो गए थे। जन सेवा दल के सचिव व अन्य सदस्यों ने बताया कि उन्होंने अंतिम संस्कार कर मानवता का धर्म निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदाबाद: 20 दिन पहले दिए थे पानी की जांच के आदेश, 378 में से अब तक सिर्फ 50 स्कूलों के नमूने ही भेजे गए

15 Nov 2026

गोंडा में टिनशेड में लोहे के एंगल से गमछे के सहारे लटका मिला मजदूर का शव

15 Nov 2026

देवरिया: विवाहिता शीतल हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने निकाला मार्च

15 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: बाल दिवस पर पुलिस परिवार के बच्चों ने खेल प्रतिभा, दौड़ और खो-खो में हिस्सा लिया

15 Nov 2026

संतकबीरनगर: छठ पूजा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

15 Nov 2026
विज्ञापन

संतकबीरनगर: कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

15 Nov 2026

सिरमौर: नाहन के श्री साईं अस्पताल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, नन्हे बच्चों को बांटे उपहार

15 Nov 2026
विज्ञापन

ऊना: बंगाणा में ठाकुर राम सिंह स्मृति राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू, प्रदेशभर की टीमें दिखा रहीं दमखम

15 Nov 2026

लखनऊ में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय के आसपास पानी का छिड़काव कर कंट्रोल किया जा रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स

15 Nov 2026

संतकबीरनगर: लगातार चौथी बार प्रवीण चंद्र पांडेय बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

15 Nov 2026

संतकबीरनगर: सर्वर डाउन होने से नहीं बंटा गेहूं का बीज

15 Nov 2026

सोलन की जनता परेशान, मंत्री मौन: भाजपा ने तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

15 Nov 2026

हिमाचल में प्राकृतिक खेती का दायरा 5,850 हेक्टेयर बढ़ा, अब 27,600 हेक्टेयर में होगी रसायन मुक्त खेती

15 Nov 2026

सिरमौर: मारकंडा नदी के तट पर छठ महापर्व की तैयारियां पूरी, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा करेंगे श्रद्धालु

15 Nov 2026

देवरिया: छठ पूजा की तैयारियां पूरी, आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं

15 Nov 2026

अंबाला में हवन के साथ भव्य शहीद स्मारक आमजन के लिए खुला

15 Nov 2026

गोहाना में सोमवार और बुधवार को बंद रहेगी अनाज मंडी, धान की आवक अधिक होने से बिगड़ी हुई है व्यवस्था

15 Nov 2026

बस्ती: छठ महापर्व, 36 घंटे के निर्जला व्रत पर व्रती महिलाएं; आज शाम का अर्घ्य दिया जाएगा

15 Nov 2026

ऊना: 15 दिन बाद भी खेतों में पूरी तरह अंकुरित नहीं हुई गेहूं की फसल, बारिश के इंतजार में किसान

15 Nov 2026

डॉ. अवधेश अग्रवाल ने एंडोस्कोपी सर्जरी के बारे में विस्तार से दी जानकारी

15 Nov 2026

VIDEO: सहालग की आहट से बाजारों में लौटी रौनक, खरीदारों की उमड़ी भीड़।

15 Nov 2026

VIDEO: नोएडा-बल्लभगढ़ जाने को घंटों इंतजार, दीपावली के बाद यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें।

15 Nov 2026

कुशीनगर: बाल दिवस पर स्कूल में लगा बाल मेला

15 Nov 2026

हमीरपुर: तीन दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले घर पहुंचा जवान अक्षय का पार्थिव शरीर

पीलीभीत: सड़क किनारे पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

15 Nov 2026

कुशीनगर: महापरिनिर्वाण मंदिर में 67 विदेशी पर्यटकों ने की पूजा-अर्चना

15 Nov 2026

बस्ती: महिला अस्पताल के एनक्वास मूल्यांकन में मिलीं कई कमियां

15 Nov 2026

हिमाचल: नारकंडा में हिमपात शुरू, किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी

15 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: छठ घाट के किनारे क्षत-विक्षत हालत में पड़ीं दुर्गा प्रतिमाएं, श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी

15 Nov 2026

देवरिया: दिवाली पर बंद मकान में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

15 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed