Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dayal Singh Public School won the basketball tournament trophy.

Panipat News: दयाल सिंह पब्लिक स्कूल ने जीती बास्केटबॉल स्पर्धा की ट्रॉफी

Sun, 15 Nov 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 15 Nov 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Dayal Singh Public School won the basketball tournament trophy.
दयाल सिंह प​ब्लिक स्कूल में ​खिलाड़ियों के साथ स्कूल प्रिंसिपल व अन्य। स्रोत : स्कूल
पानीपत। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर-दयाल सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें मेजबान स्कूल ट्रॉफी जीतकर जिले व स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल कॉलोनी, करनाल ने द्वितीय और दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, जगाधर तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

विद्यालय की मुख्याध्यापिका डॉ. नीलम वत्स की अगुवाई में हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में विभिन्न शाखाओं के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत के अलावा दयाल सिंह पब्लिक स्कूल कॉलोनी करनाल, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 करनाल और दयाल सिंह पब्लिक स्कूल जगाधरी की टीमों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। शानदार पास, सटीक निशानों और बेहतरीन तालमेल ने उपस्थित दर्शकों और खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका महताब सिंह और विधि बेनीवाल ने निभाई। दिनभर चले कड़े संघर्ष के बाद घोषित परिणामों के आधार पर मेजबान
विज्ञापन
विज्ञापन


दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7, करनाल चतुर्थ स्थान पर रहा। मुख्याध्यापिका डॉ. नीलम वत्स ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये जीवन में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे मानवीय गुणों का संचार करते हैं। इस आयोजन से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को आपसी मेल-जोल और अनुभव साझा करने का बेहतरीन अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed