{"_id":"6aa545c069628523f205402d","slug":"video-mahendragarh-the-public-taught-a-lesson-to-the-one-who-confined-himself-to-his-own-caste-ramchandra-jangra-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ : जिसने अपनी जाति तक सीमा रखी, जनता ने उसे सबक सिखाया: रामचंद्र जांगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ : जिसने अपनी जाति तक सीमा रखी, जनता ने उसे सबक सिखाया: रामचंद्र जांगड़ा
महेंद्रगढ़। शहर स्थित जयराम सदन में शनिवार को राज्यसभा के पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में प्रस्तावित राज्य स्तरीय भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए पहुंचे। यहां पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जो मंत्री अपनी जाति तक सीमा रखते हैं उन्हें जनता सबक सिखती है और हरियाणा में जनता ने सबक सिखाया भी है।
दरअसल, उस वक्त पूर्व सांसद रामचंद्र सीएम नायब सिंह सैनी की भगवान विश्वकर्मा से तुलना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा किसी जाति विशेष के नहीं, बल्कि समस्त समाज के आराध्य हैं। इसी तरह सीएम नायब सिंह सैनी भी सभी 36 बिरादरी हैं के और हर जाति के लिए उन्होंने काम किया है। रामबिलास शर्मा भी अपना काफिला रोककर दुखी लोगों की बात सुनते और उनकी समस्या दूर करते थे। अब वे स्वयं अस्वस्थ होने के कारण जनता के बीच नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं की ओर से धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा महेंद्रगढ़ में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।
--------------
- रामबिलास शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस से की कार्यक्रम में पहुंचने की अपील
पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का महेंद्रगढ़ से विशेष लगाव है। यही कारण है कि जब वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने तो सबसे पहले महेंद्रगढ़ आए थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने महेंद्रगढ़ का दौरा किया और अब राज्य स्तरीय भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह के लिए भी महेंद्रगढ़ को चुना गया है। अब 17 सितंबर के कार्यक्रम को सफल बनाना हम सभी का कर्तव्य है।
------------
- विधायक नहीं हुए शामिल
कार्यक्रम में विधायक कंवर सिंह यादव ने शामिल नहीं हो पाए। साथ ही बैनर में भी उनका नाम फोटो नहीं लगाया गया। वहीं कार्यकर्ताओं में उनके नाराज होने की चर्चा भी सुनने को मिली। हालांकि पूर्व सांसद ने नाराजगी आदि से इंकार किया और ग्रामीण दौरा इसका कारण बताया।
------------
- ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, महेंद्रगढ़ ब्लॉक समिति चेयरमैन विजयलक्ष्मी खोश्या, सतनाली ब्लॉक समिति पूर्व चेयरमैन मोनिका, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, पवन खैरवाल, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पाली मंडल अध्यक्ष दीपिका, राजेश सैनी पार्षद, अमित मिश्रा, नवीन शर्मा, मनोज शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।