फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road worth 57 lakh in shambles; potholes two feet deep.

Mahendragarh-Narnaul News: 57 लाख की सड़क बदहाल रोड पर दो-दो फीट के गड्ढे

Sat, 12 Sep 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Road worth 57 lakh in shambles; potholes two feet deep.
फोटो संख्या:71- गोशाला से मसानी चौक तक बदहाल मार्ग--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। करीब 57 लाख रुपये की लागत से तीन साल पहले बनाई गई सड़क अब जर्जर हो चुकी है। मसानी चौक और श्री गोशाला के पास सड़क पर करीब दो-दो फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं। शहर के इस व्यस्त मार्ग से रोजाना 8 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। सड़क करीब 50 गांवों को शहर से जोड़ती है, इसलिए लोगों को परेशानी हो रही है।
लोगों का कहना है कि बार-बार मांग के बाद तीन वर्ष पहले नगरपालिका की ओर से सड़क का निर्माण कराया गया था। निर्माण के करीब छह महीने बाद ही सड़क टूटने लगी थी।
विज्ञापन

अब तीन साल बाद हालात और खराब हो गए हैं। बारिश के कारण सड़क जगह-जगह से टूट गई है और गड्ढों में पानी भर जाता है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का पैचवर्क नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसानी माता मंदिर के पास सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां बने गहरे गड्ढों में लोगों ने मलबा डाल रखा है, जिससे सड़क और उखड़ रही है। बारिश के दिनों में सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है। इससे मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी होती है।
स्थानीय लोगों अमित शर्मा, धर्मवीर सैनी, सांवत सैनी, ललित जोशी और अशोक शर्मा बुचौली ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण राहगीर और दुकानदार परेशान हैं।

अब इस सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है, लेकिन विभाग की ओर से गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क तक नहीं कराया जा रहा।
लोगों ने बताया कि इस मार्ग से स्कूलों की कई बसें भी गुजरती हैं। गहरे गड्ढों के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और गड्ढों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed