Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Kanina: Jatin won gold in the 60kg category, while Shivam brought glory to the school by winning the silver medal in the 74kg category.
{"_id":"6aa543ca9f4fbd176406bccf","slug":"video-kanina-jatin-won-gold-in-the-60kg-category-while-shivam-brought-glory-to-the-school-by-winning-the-silver-medal-in-the-74kg-category-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनीना: जतिन ने 60 किलो वर्ग में जीता स्वर्ण, शिवम ने 74 किलो वर्ग में रजत पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना: जतिन ने 60 किलो वर्ग में जीता स्वर्ण, शिवम ने 74 किलो वर्ग में रजत पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव
कनीना। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जतिन और शिवम को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी।
आरआरसीएम स्कूल के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 सितंबर तक सोनीपत के खरखौदा में किया गया। कक्षा 10वीं के विद्यार्थी जतिन ने 60 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस वर्ग में कुल 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जतिन ने लगातार चार राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले जीते और फाइनल में गुरुग्राम के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जतिन के पिता वीर सिंह ट्रांसपोर्ट का कार्य करते हैं। वहीं, कक्षा 11वीं के विद्यार्थी शिवम ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इस वर्ग में 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। शिवम ने तीन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। शिवम के पिता भूपेंद्र का निधन हो चुका है। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों खिलाड़ियों की विजय रैली निकाली और मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।