Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Kurukshetra: Municipal sanitation workers flare up again over unfulfilled demands; burn copies of the municipal administration's directive.
{"_id":"6ad24770b39e399c85078e58","slug":"video-kurukshetra-municipal-sanitation-workers-flare-up-again-over-unfulfilled-demands-burn-copies-of-the-municipal-administrations-directive-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: मांगें पूरी न होने पर फिर भड़के नप सफाई कर्मचारी, नगर प्रशासन के निर्देश पत्र की प्रतियां फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: मांगें पूरी न होने पर फिर भड़के नप सफाई कर्मचारी, नगर प्रशासन के निर्देश पत्र की प्रतियां फूंकी
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को उस समय फिर भड़क उठे जब हड़ताल के दौरान के समय की ड्यूटी को लेकर प्रशासन ने दिशा-निर्देश प्रपत्र थमा दिया। कर्मचारियों ने न केवल नप कार्यालय पर जमकर रोष जताया बल्कि निर्देश प्रपत्र की प्रतियां जलाई तो इस पर हस्ताक्षर करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुनील लोहाट की अगुवाई में कर्मचारियों ने बताया कि हाल ही में संघ की ओर से 37 दिन तक हड़ताल की थी। बाद में मुख्यमंत्री से बातचीत उपरांत हड़ताल खत्म कर दी गई थी। सरकार के साथ हुई सहमति के अनुसार हड़ताल के दौरान के समय को हर रोज दो घंटे तक अतिरिक्त कार्य करना था लेकिन नप की ओर से उन्हें प्रपत्र थमाया गया है जिसमें कईं और शर्तें जोड़ दी गई, जो मान्य नहीं हो सकती। यहां तक कि प्रपत्र पर शर्तों के साथ कर्मचारियों से हस्ताक्षर भी कराए जा रहे हैं। लेकिन कोई भी कर्मचारी हस्ताक्षर नहीं करेगा। वहीं मामले को लेकर कर्मचारी डीएमसी अमन वर्मा के पास भी पहुंचे, जहां उन्होंने भरोसा दिया और कहा कि इस संबंध में पूरी जानकारी लेकर समाधान निकाला जाएगा।
डयूटी पर नहीं लिए जा रहे हटाए कर्मी संघ प्रधान सुनील लोहाट ने कहा कि हड़ताल के दौरान सफाई कार्य में लगी निजी कंपनी के तहत काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हुए थे। सरकार से सहमति के बाद कुछ कर्मचारी डयूटी पर ले लिए गए लेकिन करीब 17 कर्मचारी आज तक नहीं लिए गए। स्थानीय अधिकारियों की ओर से विभाग के निदेशक को भी इस संबंध में पत्र लिखा जा चुका है, जिसके बावजूद कर्मचारी आज तक डयूटी पर नहीं लिए गए हैं। अगर जल्द कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लिए गए तो फिर से आंदोलन चलाने पर मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।