{"_id":"6ad22bea22d8065b3a0e13c9","slug":"video-grain-markets-are-overflowing-there-is-no-space-left-even-to-dry-the-paddy-soaked-in-the-rain-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनाजमंडियां फुल, बारिश में भीगे धान को सुखाने की भी जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाजमंडियां फुल, बारिश में भीगे धान को सुखाने की भी जगह नहीं
कुरुक्षेत्र
उठान तेज न हो पाने के चलते अनाजमंडियां अभी भी धान से अटी है। किसानों को बारिश में भीगे धान को सुखाने की जगह भी नहीं मिल रही है। किसान सड़कों पर भी धान सुखाने को मजबूर हो रहे हैं। अब तक जिला की अनाजमंडियों में पांच लाख 10 हजार एमटी से ज्यादा धान की खरीद हो चुकी है जबकि उठान करीब 65 फीसदी हो पाया है। ऐसे में अनाजमंडियां धान से अटी है। अभी तक करीब 43 करोड़ का भुगतान भी बकाया है। शुक्रवार को मौसम साफ हुआ तो किसान व श्रमिक धान सुखाने में जुटे रहे।
गांव अमीन के किसान अंकुर, आलमपुर के किसान जयप्रकाश का कहना था कि मंडी में धान सुखाया जाना तो दूर ट्राली से उतारने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही। बारिश के बाद धान काला पड़ने लगा है तो नमी भी बढ़ गई है, जिसके चलते खरीद से इंकार किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।