Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Fire breaks out at a house in Jind's Ram Colony; items for daughter's wedding gutted.
{"_id":"6aa400f2f3f11001e0050054","slug":"video-fire-breaks-out-at-a-house-in-jinds-ram-colony-items-for-daughters-wedding-gutted-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद राम कॉलोनी के घर में लगी आग, बेटी की शादी का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद राम कॉलोनी के घर में लगी आग, बेटी की शादी का सामान जला
जींद। शहर की राम कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के ड्राइंग रूम में बेटी की शादी के लिए रखा सामान जल गया। परिवार के अन्य सदस्य शादी का सामान लेने बाजार गए हुए थे। पड़ोसियों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड तथा डायल-112 को सूचना दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
राम कॉलोनी निवासी राजेश के मकान में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में ड्राइंग रूम में रखा डबल बेड, सोफा, दो एसी, दो पंखे, फोल्डिंग बेड, शादी के कपड़े और अन्य सामान आ गया। कमरे की खिड़कियां, दरवाजे, छत पर लगा पंखा और सजावटी सामान भी जलकर राख हो गया। घटना के समय राजेश की 85 वर्षीय मां कृष्णा और उनकी बड़ी बहन घर में थीं। धुआं देखकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पड़ोसियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। राजेश ने डीसी को दी शिकायत में कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह अचानक हुए इतने बड़े नुकसान की भरपाई कर सके। उनकी बेटी का विवाह दो नवंबर को तय है। विवाह की तैयारियों के लिए परिवार ने काफी सामान खरीदकर घर में रखा हुआ था। फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर पड़ोसियों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जैसे ही कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया, उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और डायल-112 को सूचना दे दी थी। इसके बावजूद करीब 40-45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
बॉक्स
डिप्टी स्पीकर ने बेटे को मौके पर भेजा
आगजनी की सूचना मिलने पर डिप्टी स्पीकर एवं जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्डा ने अपने बेटे रुद्राक्ष मिड्डा को मौके पर भेजा। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कहा कि डिप्टी स्पीकर ने शासन-प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार को राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।