{"_id":"6aa3aaadda645e158507bc9e","slug":"video-bank-employees-on-strike-in-rohtak-demanding-a-five-day-banking-week-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग पर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग पर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल
पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी और अधिकारी देशव्यापी हड़ताल पर रहे। रोहतक में एसबीआई मुख्य शाखा पर विभिन्न बैंकों और यूनियनों से जुड़े कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
यूनियन नेताओं के अनुसार मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक यूनियनों के बीच पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन ढाई साल बाद भी इसे लागू नहीं किया गया। नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को आंदोलन के दौरान एक दिन का वेतन भी गंवाना पड़ा।
यूएफबीओ ने मांगें नहीं माने जाने पर 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। कार्यक्रम में एआईबीओसी के स्टेट सेक्रेटरी जितेंद्र सिवाच, राजेश बामल, डीजीएसएस एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज, पीएनबी से अमित भाटिया, सीबीआई से होशियार सिंह, यूनियन बैंक से अशोक और आईओबी से विजय मुंजाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।