{"_id":"6aa460a082b2225b1801b4fe","slug":"health-department-on-alert-regarding-swine-flu-dengue-and-malaria-jind-news-c-199-1-sroh1009-160131-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्वाइन फ्लू, डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्वाइन फ्लू, डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Sat, 12 Sep 2026 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी32: नागरिक अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। मौसम में बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं। शुक्रवार को शहर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीज की हालत सामान्य है और वह उपचार के बाद स्वस्थ बताया जा रहा है।
इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या पांच हो गई है। पहले संक्रमित हुए चार मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अब तक डेंगू के 10 और मलेरिया के तीन मामले भी सामने आए हैं। करीब एक माह पहले एक वर्षीय बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जिले में धीरे-धीरे अन्य मामले सामने आए।
बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। नागरिक अस्पताल में डेंगू और स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों के उपचार के लिए अलग वार्ड तैयार किए गए हैं। संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और समय पर उपचार के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विभाग की 200 से अधिक टीमें गांवों और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय बता रही हैं।
मच्छरों की रोकथाम के साथ बुखार व अन्य संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। विभाग ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।