फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pit left open for 36 hours; dirty water seeping into shop foundations.

Jind News: 36 घंटे से खुला गड्ढा, दुकानों की नींव में पहुंच रहा गंदा पानी

Sat, 12 Sep 2026 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 12 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Pit left open for 36 hours; dirty water seeping into shop foundations.
11 जुलाना 01: बाजार में रोड़ जाम कर नारेबाजी करते दुकानदार। स्रोत: दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। कस्बे के मेन बाजार में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पाइप लाइन बिछाने के लिए किए जा रहे कार्य से दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। पाइप लाइन का कनेक्शन करने के लिए सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा करीब 36 घंटे बाद भी बंद नहीं किया गया। इससे नालियों का गंदा पानी गड्ढे में जमा होकर दुकानों की नींव तक पहुंच रहा है।
समस्या से परेशान दुकानदारों ने शुक्रवार को सड़क पर जाम लगा दिया और जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुकानदारों का कहना है कि मैन बाजार में पहले ही जल निकासी की समस्या बनी हुई है। ऐसे में सड़क किनारे गड्ढा खोदे जाने के बाद नालियों का पानी उसमें जमा हो रहा है। पानी धीरे-धीरे दुकानों की नींव में पहुंचने से दुकानों और आसपास के भवनों को नुकसान की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

दुकानदार कपिल सोनी, रामनिवास, रोहतास, रामकुमार, सतीश और रामबीर ने बताया कि विभाग ने पाइप लाइन कनेक्शन के लिए गड्ढा खोदा था। काम पूरा होने के बाद इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए था, लेकिन 36 घंटे बीतने के बावजूद गड्ढा खुला पड़ा है। गंदा पानी जमा होने से बाजार में दुर्गंध फैल रही है। इससे दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। सड़क के साथ खुले गड्ढे के कारण पैदल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने मांग की कि गड्ढे को जल्द बंद कराया जाए और दुकानों की नींव में जा रहे गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतीश नैन ने कहा कि यदि दुकानदारों को परेशानी हो रही है तो कर्मचारियों को तुरंत मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed