{"_id":"6aa45fb6577e6334d60ed3be","slug":"people-distressed-by-unscheduled-power-cuts-over-300-complaints-received-jind-news-c-199-1-sroh1006-160093-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अघोषित बिजली कटों से लोग बेहाल, 300 से ज्यादा शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अघोषित बिजली कटों से लोग बेहाल, 300 से ज्यादा शिकायतें
विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी03-शहर में बिजली बाधित होने के बाद ठीक करते कर्मचारी। संवाद
जींद। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ रही है। शहर से लेकर गांवों तक बार-बार अघोषित बिजली कट लग रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। पिछले तीन-चार दिनों से यह सिलसिला जारी है, दिन-रात लंबे कट लग रहे हैं।
वीरवार रात को भी दस बजे के बाद 45-45 मिनट के तीन कट लगे। बिजली के आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। दिनभर बिजली की आंख-मिचौली से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। इनकी संख्या 300 के पार पहुंच चुकी है। उपभोक्ता राजेश, संदीप, रमेश, सुरेश, रोबिन मल्होत्रा और श्याम सुंदर ने बताया कि अचानक बिजली गुल होने से उनकी दिनचर्या बिगड़ जाती है। उमस और गर्मी के बीच पंखे, कूलर तथा अन्य विद्युत उपकरण बंद हो जाते हैं। रात में कट लगने से परेशानी और बढ़ जाती है। इनवर्टर की बैटरी भी बार-बार चार्जिंग के कारण खराब होने लगी हैं।
बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता निगम के शिकायत केंद्रों और अधिकारियों के पास शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद कुछ समय के लिए आपूर्ति बहाल होती है, लेकिन दोबारा कट लग जाता है। इससे लोगों में बिजली निगम के प्रति रोष बढ़ रहा है। 300 से अधिक शिकायतों का आंकड़ा निगम के लिए चिंता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। खेतों में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। किसान सुखबीर, रोशनलाल, जगमहेंद्र और सतप्रकाश निगम कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। बिजली की उपलब्धता कम होने से खेतों में ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं, जिसका असर खरीफ की फसलों पर पड़ रहा है।
बॉक्स
बिजली खपत का ब्योरा
तारीख-खपत
एक सितंबर-126.70 लाख यूनिट
दो सितंबर-122.22 लाख यूनिट
तीन सितंबर-115.56 लाख यूनिट
चार सितंबर-126.79 लाख यूनिट
पांच सितंबर-115.77 लाख यूनिट
छह सितंबर-116.08 लाख यूनिट
सात सितंबर-115.44 लाख यूनिट
आठ सितंबर-120.23 लाख यूनिट
नौ सितंबर-112.67 लाख यूनिट
दस सितंबर-113.86 लाख यूनिट
वर्जन
बारिश कम होने से ओवरलोड की समस्या हो गई है। इसके कारण कट लगाए जा रहे हैं। कर्मचारियों को शिकायत आने के तुरंत बाद मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिए हुए हैं।-विनोद पूनिया, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद