Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Demand for the formation of a five-member committee in every village of Fatehabad for PPP verification.
{"_id":"6aa3b2291e238321300fdd4a","slug":"video-demand-for-the-formation-of-a-five-member-committee-in-every-village-of-fatehabad-for-ppp-verification-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में पीपीपी सत्यापन के लिए हर गांव में पांच सदस्यीय कमेटी गठित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में पीपीपी सत्यापन के लिए हर गांव में पांच सदस्यीय कमेटी गठित करने की मांग
परिवार पहचान-पत्र के डाटा सत्यापन को लेकर ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन ने अतिरिक्त उपायुक्त फतेहाबाद को पत्र सौंपकर प्रत्येक गांव में संबंधित विभागों के कम से कम पांच अधिकारियों व कर्मचारियों की कमेटी गठित करने की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा कि ग्राम सभा में पीपीपी डाटा के सत्यापन के साथ-साथ सभी परिवारों का भौतिक सत्यापन भी जरूरी है।
एसोसिएशन ने पत्र में बताया कि डाटा के आय सत्यापन के लिए परिवार के सदस्यों का विवरण, व्यवसाय, संपत्ति एवं परिसंपत्तियां, संपत्ति का प्रकार, उपलब्ध संसाधन और आय सहित विभिन्न बिंदुओं की मौके पर जाकर जांच करना आवश्यक है। केवल परिवार के सदस्यों से पूछताछ के आधार पर आय का सही सत्यापन संभव नहीं है।
एसोसिएशन के अनुसार ग्राम सचिवों के पास ग्राम सभा से जुड़े कार्यों के अलावा इतने बड़े स्तर पर घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने के लिए पर्याप्त समय और संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में प्रत्येक परिवार का भौतिक सत्यापन ग्राम सचिवों के लिए व्यावहारिक रूप से संभव नहीं होगा।
पत्र में कहा गया है कि संपत्ति, परिसंपत्ति, व्यवसाय, संसाधन और आय की वास्तविक स्थिति के सत्यापन में राजस्व विभाग तथा नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल करते हुए प्रत्येक गांव में कमेटी गठित की जानी चाहिए।
एसोसिएशन ने मांग की कि गठित कमेटी द्वारा गांव के सभी परिवारों का सर्वेक्षण एवं भौतिक सत्यापन कर सत्यापित डाटा तैयार किया जाए और उसे ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। इससे डाटा का पारदर्शी तरीके से सत्यापन हो सकेगा और भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विवाद की संभावना भी कम होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।