Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Accused apprehended in connection with theft from a temple donation box in Fatehabad; the incident was captured on camera
{"_id":"6aa3b2ae9da6ebfa8e04df0c","slug":"video-accused-apprehended-in-connection-with-theft-from-a-temple-donation-box-in-fatehabad-the-incident-was-captured-on-camera-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में मंदिर के दानपात्र से चोरी मामले में आरोपी काबू, वारदात कैमरे में हुई थी कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में मंदिर के दानपात्र से चोरी मामले में आरोपी काबू, वारदात कैमरे में हुई थी कैद
पुलिस चौकी बस अड्डा की टीम ने मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अनमोल निवासी कीर्ति नगर, फतेहाबाद को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 21,044 रुपये की नकदी बरामद की गई है।
पुलिस चौकी बस अड्डा फतेहाबाद प्रभारी उप निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि विकास कुमार निवासी कृष्णपुरा मोहल्ला, फतेहाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह नीलकंठ वैष्णो भोजनालय चलाता है और उसके ढाबे के साथ नीलकंठ महादेव मंदिर स्थित है। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान के लिए दानपात्र रखा हुआ था।
शिकायतकर्ता के अनुसार 8 सितंबर की शाम पूजा-पाठ के बाद मंदिर के गेट पर ताला लगाया गया था। 9 सितंबर की सुबह मंदिर पहुंचने पर गेट का ताला टूटा मिला तथा दानपात्र मंदिर से बाहर पड़ा था। दानपात्र का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखी नकदी गायब थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अनमोल को काबू कर चोरी की रकम 21,044 रुपये बरामद किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।