Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
At an INTUC conference, Congress leaders targeted the BJP government, stating that it had failed to even increase the minimum wage for workers over the last 11 years.
{"_id":"6af9b64c3127a04a4307f3a5","slug":"video-at-an-intuc-conference-congress-leaders-targeted-the-bjp-government-stating-that-it-had-failed-to-even-increase-the-minimum-wage-for-workers-over-the-last-11-years-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंटक के सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को घेरा, बोले- 11 साल में मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी तक नहीं बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटक के सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को घेरा, बोले- 11 साल में मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी तक नहीं बढ़ाई
जींद। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन में रविवार को कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर मजदूर, किसान, कर्मचारी और युवाओं की अनदेखी करने के आरोप लगाए। सम्मेलन को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने संबोधित किया। नेताओं ने न्यूनतम मजदूरी, भवन निर्माण मजदूरों के फंड, बेरोजगारी और सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दस साल के कार्यकाल में हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी देश में सबसे अधिक थी और हर साल इसमें बढ़ोतरी की जाती थी। भाजपा सरकार के 11 साल में महंगाई के अनुपात में न्यूनतम मजदूरी का एक बार भी संशोधन नहीं किया गया। कांग्रेस के समय मजदूर संगठनों को यूनियन पंजीकरण की स्वतंत्रता थी, लेकिन अब इसके लिए भी संगठनों को संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने भवन निर्माण मजदूरों के कल्याण के लिए फंड बनाया था, लेकिन भाजपा शासन में इसमें हजारों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। फर्जी चेक के माध्यम से मजदूरों के पैसे में भ्रष्टाचार किया गया। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान, मजदूर और गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि गरीब कल्याण की योजनाओं को धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है। मनरेगा की जगह नई योजना लाने, सरकारी पद समाप्त करने और करीब डेढ़ लाख पदों पर एचकेआरएन के माध्यम से भर्ती करने से युवाओं और कर्मचारियों को नुकसान हुआ है। इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री राजस्थान जगदीश माली, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव, जिलाध्यक्ष ऋषि पाल, पवन गर्ग, रघुबीर भारद्वाज मौजूद रहे।
बाक्स
हुड्डा ने अग्निपथ योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चार साल की सैन्य भर्ती अवधि को दो साल बढ़ाना इस बात का संकेत है कि सरकार को अपनी योजना में बदलाव करना पड़ा। उन्होंने हरियाणा में बेरोजगारी, नशे, युवाओं के विदेश पलायन और कानून व्यवस्था के मुद्दे उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, बिजली, टोल और शिक्षा का खर्च बढ़ा है। मेडिकल कॉलेजों की फीस और बॉन्ड व्यवस्था ने सामान्य परिवारों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सपना कठिन कर दिया है।
बाक्स
संवैधानिक संस्थाओं और शिक्षकों के मुद्दे पर भी घेरा
प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दिया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने 12 साल में अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। हजारों अतिथि शिक्षकों को रात में घरों से उठाना और महिला शिक्षिकाओं को हिरासत में लेना सरकार की कार्यशैली को दर्शाता है। प्रदेश का भविष्य संवारने वाले शिक्षकों को सम्मान देने के बजाय पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।