Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Case of a youth's death in CIA-2 custody in Karnal; family agrees to the funeral following assurances from the DSP.
{"_id":"6af9625ddadbc48d480fa1ea","slug":"video-case-of-a-youths-death-in-cia-2-custody-in-karnal-family-agrees-to-the-funeral-following-assurances-from-the-dsp-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में सीआईए-2 की कस्टडी में युवक की मौत का मामला, डीएसपी के आश्वासन पर अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में सीआईए-2 की कस्टडी में युवक की मौत का मामला, डीएसपी के आश्वासन पर अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन
सीआईए-2 की कस्टडी में जितेंद्र कुमार की मौत के मामले में जारी गतिरोध खत्म होने की उम्मीद जगी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएसपी गोरखपाल राणा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में एसपी से बातचीत हुई है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस के इस आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमति जता दी है।
जितेंद्र की मौत के बाद से परिजन पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। पोस्टमार्टम होने के बावजूद उन्होंने शव नहीं उठाया था। मोर्चरी के बाहर परिजनों और राजपूत समाज के लोगों का विरोध जारी था। परिजनों का कहना था कि एफआईआर दर्ज होने और उसकी प्रति मिलने के बाद ही वे शव का अंतिम संस्कार करेंगे।
डीएसपी गोरखपाल राणा ने परिजनों को बताया कि एसपी से बातचीत के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके बाद परिवार ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति दे दी। अब सभी की निगाहें एफआईआर दर्ज होने और उसमें शामिल धाराओं पर टिकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।