{"_id":"68aeb7a9e8580f88c60c6d2a","slug":"video-snake-entered-a-scooty-in-jhajjar-after-an-hour-of-struggle-it-came-out-and-people-killed-it-2025-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में स्कूटी में घुसा सांप, एक घंटे की मशक्क्त के बाद निकला तो लोगों ने मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में स्कूटी में घुसा सांप, एक घंटे की मशक्क्त के बाद निकला तो लोगों ने मारा
सिलानी गेट पर सेक्टर 6 से दुकान पर आई महिला की स्कूटी में सांप घुस गया। जैसे ही महिला स्कूटी से उतरी और उन्होंने डिग्गी खोली तो उसमें कुछ भागने की हलचल हुई। इसके बाद महिला ने दुकान पर मौजूद लोगों को बताया। लोगों ने उसे चेक किया, लेकिन सांप नजर नहीं आया। उसके बाद स्कूटी मैकैनिक को मौके पर बुलाया गया।
पूरी स्कूटी को खोल दिया गया, लेकिन सांप नजर नहीं आया। उसके बाद स्कूटी को हिलाया गया तो लगभग एक घंटे की मशक्क्त के बाद सांप नीचे की तरफ टायर पर दिखा।
मैकैनिक ने उसे मारने का प्रयास किया, लेकिन सांप फिर अंदर घुस गया। काफ़ी देर के बाद सांप डिग्गी में आ गया। जब डिग्गी खोली तो सांप वहां लटका हुआ था। आसपास खड़े लोगों ने उसे मार दिया। तब जाकर लोगों और महिला ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।