Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Bahadurgarh: Swimmers showcase prowess at the 22nd National Masters Swimming Championship; Sebastian and Bakula Patel win gold medals.
{"_id":"6aa3db258e9ce16fa5012ac0","slug":"video-bahadurgarh-swimmers-showcase-prowess-at-the-22nd-national-masters-swimming-championship-sebastian-and-bakula-patel-win-gold-medals-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: 22वीं नेशनल मास्टर्स स्विमिंग प्रतियोगिता में तैराकों ने दिखाया दम, सेबेस्टियन, बकुला पटेल ने जीते गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: 22वीं नेशनल मास्टर्स स्विमिंग प्रतियोगिता में तैराकों ने दिखाया दम, सेबेस्टियन, बकुला पटेल ने जीते गोल्ड मेडल
बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकेडमी के अत्याधुनिक खेल परिसर में शुक्रवार को 22वीं नेशनल मास्टर्स स्विमिंग प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। पहले दिन 50 मीटर फ्री स्टाइल की विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में केरल के सेबेस्टियन, गुजरात की बकुला पटेल, केरल के एन. कुट्टप्पान नायर, मणिपुर के नोंगमैथेम, बिहार के बिजेंद्र राय, मध्य प्रदेश के डॉ. विक्रम और महाराष्ट्र के मोईन समेत कई तैराकों ने स्वर्ण पदक जीते।
प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1600 महिला-पुरुष तैराक भाग ले रहे हैं। स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ एचएल सिटी के प्रबंध निदेशक राकेश जून और एसडीएम अभिनव सिवाच ने किया। विजेता तैराकों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुरुष वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल में 80 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग में केरल के सेबेस्टियन ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के अजय नारायण नर ने रजत और पंजाब के राम ने कांस्य पदक हासिल किया। 75 से 79 आयु वर्ग में केरल के एन. कुट्टप्पान नायर ने स्वर्ण, मणिपुर के सपम महेंद्रों सिंह ने रजत और महाराष्ट्र के शशांक रमेश कुलकर्णी ने कांस्य पदक जीता।
70 से 74 आयु वर्ग में मणिपुर के नोंगमैथेम ने स्वर्ण, बिहार के मुरारी मोहन ने रजत और महाराष्ट्र के किशोर शेट्टी ने कांस्य पदक हासिल किया। 65 से 69 आयु वर्ग में बिहार के बिजेंद्र राय ने स्वर्ण, दिल्ली के जोसफ ने रजत और महाराष्ट्र के कैलाशनाथ ने कांस्य पदक जीता।
60 से 64 आयु वर्ग में मध्य प्रदेश के डॉ. विक्रम ने स्वर्ण, हरियाणा के अजीत सांगवान ने रजत और पश्चिम बंगाल के अशीम कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। 55 से 59 आयु वर्ग में महाराष्ट्र के मोईन ने स्वर्ण, हरियाणा के भास्कर ने रजत और दिल्ली के राजबीर टोकस ने कांस्य पदक जीता।
महिला वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल में 80 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग में गुजरात की बकुला पटेल ने स्वर्ण और बिहार की प्रभावती ने रजत पदक हासिल किया। 75 से 79 आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश की चंदा देवी ने स्वर्ण और महाराष्ट्र की उषाकिरण ने रजत पदक जीता।
70 से 74 आयु वर्ग में तमिलनाडु की विद्या सिंह ने स्वर्ण, मणिपुर की अथोकपम ने रजत और दिल्ली की सरिता ने कांस्य पदक हासिल किया। 65 से 69 आयु वर्ग में कर्नाटक की सुनीता ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की वंदना ने रजत और दिल्ली की परमपाल ने कांस्य पदक जीता।
60 से 64 आयु वर्ग में महाराष्ट्र की रोहिणी ने स्वर्ण, दिल्ली की लवलीन ने रजत और मध्य प्रदेश की शुभरा ने कांस्य पदक हासिल किया। हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता 13 सितंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले और निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले विजेता तैराकों का चयन एशियन मास्टर्स स्विमिंग प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
इस अवसर पर संग्राम पदक विजेता पहलवान महेंद्र खत्री, हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अभिषेक ढाका, रवि सिंगारी, देशी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, तैराकी प्रशिक्षक साई जाधव, पदमपाल, अनिल खत्री उर्फ हनुमान, सत्यनारायण शर्मा, बलवान कादयान और अनिल शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।