{"_id":"6aa53e13fd4644924a014f23","slug":"video-jhajjar-seva-sankalp-abhiyan-to-begin-on-september-17-dhankhar-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: धनखड़ बोले- 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, राष्ट्रीय स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक आयोजित होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: धनखड़ बोले- 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, राष्ट्रीय स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक आयोजित होंगे कार्यक्रम
झज्जर। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा ही प्रभु सेवा के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव रहा है, हरियाणा के प्रभारी के रूप में उनका मार्गदर्शन हमें मिला है। वह शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक आयोजित होंगे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को सायं सात बजे आर्शीवाद का दीया, मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा कार्यक्रम, नमो सेवा जनकल्याण,आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प, वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा हेतु अभियान, सेवा के रंग, राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद के कार्यक्रम होंगे।
धनखड़ ने बताया कि संगठन सेवा भाव के तहत रक्तदान शिविर, अनाथालय आश्रम, पौधरोपण, स्वच्छता ही सेवा, स्वास्थ्य जांच शिविर, एक गांव गोद ले कार्यक्रम, योग एवं ध्यान सत्र, प्लास्टिक मुक्ति जागरूकता, महिला स्वच्छता एवं स्वास्थ्यता, वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग सहित अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम होंगे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जल्द ही हिमाचली टोपी पहनने संबंधी दिए गए बयान पर भाजपा नेता धनखड़ ने कहा कि पगड़ी हो या टोपी, हर राज्य की अपनी परंपरा और पहचान होती है। किसी राज्य की पारंपरिक पोशाक को सिर पर धारण करना उस राज्य के सम्मान की बात है। धनखड़ ने कहा कि इस प्रकार के बयानों से छोटापन का संदेश जाता है।
कांग्रेस द्वारा विकास के मामले में हरियाणा को पिछले गियर में धकेलने वाले आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अच्छा होते हुए भी खामियां निकालना नाराज फूफा की श्रेणी में आते हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा नेता संजय कबलाना, कमल गिरोत्रा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।