{"_id":"6af86ff3a4253d3f700632bc","slug":"video-inlds-membership-drive-will-continue-until-december-15-a-strong-organization-will-be-built-in-every-village-karan-chautala-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 दिसंबर तक चलेगा इनेलो का सदस्यता अभियान, गांव गांव खड़ा किया जाएगा मजबूत संगठन : कर्ण चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिसंबर तक चलेगा इनेलो का सदस्यता अभियान, गांव गांव खड़ा किया जाएगा मजबूत संगठन : कर्ण चौटाला
झज्जर।
इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने कहा कि इनेलो का सदस्यता अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। अभियान के तहत गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रूप से अभियान में जुटने का आह्वान किया।
वह शनिवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधत कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह टीका-टिप्पणी की राजनीति में विश्वास नहीं रखते बल्कि काम के माध्यम से अपनी बात रखने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा जात-पात से ऊपर उठकर प्रदेश और देश के लिए कुछ करने की सोच रखता है। युवाओं की सोच में बदलाव आया है और वे विकास तथा बेहतर भविष्य को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश और देश के विकास की बात करना चाहते हैं और संगठन को मजबूत कर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।