Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
If states face discrimination in the name of delimitation, voices will be raised; we will have to fight a battle to save democracy: Birender Singh
{"_id":"6af8642611d3d48c5e0e63fb","slug":"video-if-states-face-discrimination-in-the-name-of-delimitation-voices-will-be-raised-we-will-have-to-fight-a-battle-to-save-democracy-birender-singh-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"परिसीमन के नाम पर राज्यों के साथ भेदभाव हुआ तो उठेगी आवाज, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़नी होगी : बीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन के नाम पर राज्यों के साथ भेदभाव हुआ तो उठेगी आवाज, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़नी होगी : बीरेंद्र सिंह
बहादुरगढ़। परिसीमन के नाम पर राज्यों के साथ भेदभाव किया गया तो इसके खिलाफ आवाज उठेगी। लोकतंत्र और संविधान से मिले अधिकारों को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने शनिवार को बहादुरगढ़ में कही। वे चौधरी छोटूराम धर्मशाला में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 800 से 850 करने की तैयारी कर रही है। परिसीमन की प्रक्रिया यदि मौजूदा पद्धति से हुई और राज्यों को समान अवसर नहीं मिला तो यह उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को वोट का अधिकार संविधान ने दिया है, लेकिन आज लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। वोट बनाने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर देश में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। हमें आजादी और लोकतांत्रिक अधिकारों को खोने नहीं देना है। पंडित जवाहरलाल नेहरू का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन आज उन पर बेवजह टिप्पणियां की जाती हैं। राजनीति में विरोध के बावजूद मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से कांग्रेस के साथ जुड़कर लोकतंत्र और संविधान के अधिकारों की लड़ाई में भागीदारी करने का आह्वान किया। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों से एमएसपी पर सीधे बातचीत करनी चाहिए थी।
कार्यक्रम में पहुंचने पर बीरेंद्र सिंह का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने चौधरी छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अनीश दलाल, केके मलिक एडवोकेट, भूप सिंह जून, प्रदीप लडरावण, बिजेंद्र प्रधान, विक्रम छिल्लर, मंजीत नैन, नरेश छिकारा और नरेंद्र पाल वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।