Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Body of a married woman found on railway track in Kasganj; husband accused of murder

VIDEO: कासगंज में रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

Sat, 14 Nov 2026 01:37 PM IST
Pankaj Jain पंकज जैन
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:37 PM IST
Body of a married woman found on railway track in Kasganj; husband accused of murder
कासगंज। कासगंज-बाधारी रेलवे मार्ग पर शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाकर किनारे रखवाया। मृतका की पहचान रामादेवी राजपूत (23) पत्नी सुधाकर निवासी नगला वाले के रूप में हुई। रात में उसका पति से विवाद हुआ था। मृतका के सिर में चोट के निशान थे। मायके पक्ष ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सदर कोतवाली पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे रेलवे ट्रैक की-मैन नरेश कुमार मीणा ने मेमो के माध्यम से सूचना दी कि कासगंज-बाधारी रेल मार्ग पर किलोमीटर संख्या 243/20 और 243/19 के बीच एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान शव की पहचान रामादेवी के रूप में हुई। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतका का मायका गांव जमालपुर थाना सहावर में था। उसकी शादी करीब 6 वर्ष पहले सुधाकर पुत्र पन्नालाल निवासी गांव हिम्मतपुर सई के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों गांव नगला वाले में हसन लाल के मकान में किराए पर रह रहे थे। उनका तीन वर्षीय बेटा गगन है। बताया गया कि सुधाकर वहां निजी क्लीनिक चलाता है। पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद जांच में सामने आया है कि सुधाकर ने करीब 1 वर्ष पहले अपनी जमीन 6 लाख रुपये में एग्रीमेंट पर गिरवीं रखी थी, जिसका एग्रीमेंट निरस्त कराने की तारीख 22 नवंबर 2026 तय थी। इसके अलावा सुधाकर ने असिस्टेंट लोको पायलट की परीक्षा दी थी, जिसमें वह महज 6 अंकों से फेल हो गया था। परीक्षा में असफलता और आर्थिक कर्ज की चिंता को लेकर शुक्रवार पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान सुधाकर ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। रात में घर से बाहर गई थी महिला पुलिस के मुताबिक, मारपीट के बाद सुधाकर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सो गया था। रात करीब 10:00 बजे महिला कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके कहीं चली गई थी। बाद में सुधाकर ने छत के रास्ते उतरकर कमरे की कुंडी खोली और आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब 06:00 बजे शिवपुरी कॉलोनी निवासी महेंद्र पाल सिंह ने फोन पर उसको सूचना दी कि उसकी पत्नी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतका के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मायका पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मंडला: फूलसागर पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा 16 चक्का ट्रक, केबिन में फंसा चालक, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया

14 Nov 2026

उज्जैन: चंदन से सजे बाबा महाकाल, चंद्रमा-त्रिशूल और त्रिनेत्र से अलौकिक शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

14 Nov 2026

वाराणसी में मां काली की प्रतिमा की विदाई, VIDEO

13 Nov 2026

सीतापुर: नेपालपुर चौराहे पर युवक को मारी चार गोलियां, मौके से भाग निकले हमलावर

13 Nov 2026

बठिंडा पेट्रोल बम कांड: पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़ा पांचवां आरोपी गिरफ्तार फरीदकोट के हिस्ट्रीशीटर सुखजीत पर 17 संगीन केस दर्ज; बैंक खातों में हुई थी फंडिंग

विज्ञापन

रंगदारी के लिए 50 लाख रुपये मांगने और घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो अवैध पिस्तौल बरामद

कपूरथला में एनआरआई की कोठी में 15 साल से केयरटेकर 70 लाख का सामान लेकर फरार, परिवार समेत हुआ गायब

विज्ञापन

वीडियो: चंपावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध, मानदेय वृद्धि का बार-बार आश्वासन देकर मांग पूरी न करने का आरोप

13 Nov 2026

वीडियो: चंपावत में अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र शुरू

13 Nov 2026

वीडियो: मुनस्यारी में खलिया तक रोपवे निर्माण की उम्मीद टूटी, पर्यटन मंत्री ने कहा सड़क कनेक्टिविटी बेहतर विकल्प

13 Nov 2026

साक्षी महाराज की पुलिस को फटकार पर अखिलेश का तंज, भाजपा सांसद ने गिनाईं सपा शासन की घटनाएं

13 Nov 2026

वीडियो: सड़क के लिए कनार के ग्रामीणों ने भरी हुंकार, फिर से भूख हड़ताल शुरू

13 Nov 2026

स्टेट बैडमिंटन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

13 Nov 2026

गुरुग्राम से पटना तक बस चलाने का प्रस्ताव, बिहार के चार शहरों से जुड़ेगा हरियाणा

13 Nov 2026

ट्रेड फेयर में दिखी विकास और विरासत की झलक

13 Nov 2026

देवास: नेमावर में बाइक-एक्टिवा की भिड़ंत, पुल पर खड़ा युवक धक्का लगने से 100 फीट नीचे गिरा; मौके पर मौत

13 Nov 2026

सामाजिक बदलाव के लिए वैश्य अग्रवाल समाज जागृति मंच चलाएगा प्रदेशव्यापी अभियान

13 Nov 2026

15 नवंबर को अंडर-9 जिला रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन

13 Nov 2026

गुरुग्राम को खुले पशुओं से मुक्त करने को निगम चलाएगा अभियान

13 Nov 2026

सेक्टर-81 से 112 तक अधूरे बरसाती नालों का काम होगा पूरा

13 Nov 2026

बसई तालाब पर होगा छठ महापर्व का भव्य आयोजन

13 Nov 2026

वीडियो: काशीपुर में एक दिवसीय शिक्षक सेमिनार का आयोजन

निजी स्कूल की बस की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

13 Nov 2026

बाराबंकी: तीन बेटियों के साथ महिला ने की आत्महत्या, पति और बची बेटी ने बताई घटना की वजह

13 Nov 2026

वीडियो: लवी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा और इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने मचाया धमाल

13 Nov 2026

ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय के उप-प्रतिनिधि डॉ मुहम्मद हुसैन जियाई से अमर उजाला की खास बातचीत

13 Nov 2026

रुद्रपुर बना हिमालयी राज्यों का सबसे स्वच्छ शहर: मेयर विकास शर्मा बोले- यह पूरे शहर की मेहनत का परिणाम

कानपुर: मंधना-पचोर रोड पर सबमर्सिबल मोटर खराब, लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी बनी शोपीस

13 Nov 2026

बिहार: साइबर ठगी का खुलासा, डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोन डिवाइस समेत कई उपकरण बरामद; चार गिरफ्तार

13 Nov 2026

घोड़ों की सवारी के साथ निकली भगवान भास्कर की नगर यात्रा, VIDEO

13 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed