Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
On the first day of the *dangal* (wrestling tournament), around 400 wrestlers from across Haryana arrived and showcased their techniques; a grand community feast (*bhandara*) will be held today.
{"_id":"6af846b4559c3e02220a88e1","slug":"video-on-the-first-day-of-the-dangal-wrestling-tournament-around-400-wrestlers-from-across-haryana-arrived-and-showcased-their-techniques-a-grand-community-feast-bhandara-will-be-held-today-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"दंगल के पहले दिन हरियाणा भर से पहुंचे करीब 400 पहलवान, दिखाए दांव-पेच; आज होगा विशाल भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल के पहले दिन हरियाणा भर से पहुंचे करीब 400 पहलवान, दिखाए दांव-पेच; आज होगा विशाल भंडारा
बेरी। दूबलधन मार्ग पर स्थित संत शिरोमणि बाबा हरिदास दल्ला धाम में दो दिवसीय दंगल के पहले दिन शनिवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए।
इससे पूर्व कुश्ती का शुभारंभ बाबा रामदास उर्फ राजू व पूर्णदास ने रिबन काटकर व खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर मैच शुरू करवाया। बाबा रामदास उर्फ राजू ने बताया कि हर वर्ष दल्ला धाम में ग्रामीणों के सहयोग से दंगल व भंडारे का आयोजन करवाया जाता है। दंगल के पहले दिन पूरे हरियाणा व आसपास के राज्यों से करीब 400 पहलवान आए हैं। बाहर से आने वाले पहलवानों के ठहरने के लिए व खाने का प्रबंध दल्ला धाम की तरफ से किया गया है।
दंगल के दूसरे दिन फाइनल व सेमिफाइनल मुकाबले होंगे। पहले दिन कुश्ती दंगल में लड़कों में अंडर 11 में 28, 32, 36 अंडर-15 में 40, 45, 50, अंडर 20 में 55, 62, 68, 75 किलोग्राम के पहलवानों की कुश्ती करवाई गई, जिनके फाइनल व सेमिफाइनल मुकाबले रविवार को होंगे। कोच बिट्टू बाघपुर ने बताया कि दो दिवसीय दंगल के पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए हैं। पहले दिन दंगल में जीतने वाले खिलाड़ियों के रविवार को सेमिफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे। इस अवसर पर देवेंद्र दूबलधन, प्रदीप ढराणा, संजीत डीघल, कैलाश कबूलपुर, आकाश, संजीत दूबलधन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।