{"_id":"6af860a5890ed9683f01b550","slug":"video-sixth-sundarkand-recitation-organized-at-baba-kanshigiri-temple-under-the-aegis-of-the-mahila-seva-samiti-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंदिर बाबा कांशीगिरि में महिला सेवा समिति के तत्वावधान में छठा सुंदरकांड पाठ आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर बाबा कांशीगिरि में महिला सेवा समिति के तत्वावधान में छठा सुंदरकांड पाठ आयोजित
झज्जर।
कार्तिक मास पर सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में महिला कीर्तन मंडली के तत्वाधान में छठे सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
महिला संकीर्तन मंडली की महिलाओं ने भजन एवं संकीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नगर पार्षद सुषमा तिलक राज गोसाई कार्यक्रम में उपस्थित रही। पंडित पवन कौशिक ने गोपाष्टमी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी तिथि को गाय की पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गोपाष्टमी तिथि से भगवान कृष्ण ने गायों को चराना आरंभ किया था। इस दिन गाय को हरा चारा एवं गुड़ खिलाना शुभ माना जाता हैं। गौ सेवा से जीवन धन्य हो जाता हैं। गोपाष्टमी 17 नवंबर को मनाई जाएगी।
मंदिर बाबा कांशीगिरि महाराज महिला संकीर्तन मंडली की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में संतोष हंस, नेहा नरुला, संध्या आर्य, श्वेता आर्य, उषा काठपालिया, ज्योति नागपाल, आंचल सेठी, इंदू शर्मा, पूनम छाबड़ा, संगीता वर्मा, सुषमा गोसाई, रोजी नारंग, शशी खत्री, प्रीति गाबा, सहित इंदू भूगड़ा ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालिसा पाठ के साथ हुआ। इस दौरान संतोष हंस ने देवो देवो हजारों बजरंगबली का क्या कहना.. शशी खत्री ने मेरी सुन ले और अपनी सुना दे खाटू नगरी में कुटिया बना दे..इंदू भूगड़ा ने मेरी बाह पकड़ लो श्यामा मुझे अपना बना लो श्यामा महिला मंडली की सदस्यों ने भजन सुनाकर महिला श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में नारायणी सरदाना, उषा रंजन, सीमा तनेजा, आशू बजाज, भावना काठपालिया, प्रधान सुधांशु हंस, इंदू देवराज भूगड़ा, प्रधान रमेश लखेरा समाज, अर्पित मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।