{"_id":"6af81f2f3be4a2dfa60f5e16","slug":"video-mittiyan-mata-temple-harijan-basti-road-condition-nalagarh-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: संपर्क मार्ग बनाकर रखरखाव करना भूला लोक निर्माण विभाग, मित्तियां माता मंदिर से हरिजन बस्ती तक सड़क की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: संपर्क मार्ग बनाकर रखरखाव करना भूला लोक निर्माण विभाग, मित्तियां माता मंदिर से हरिजन बस्ती तक सड़क की हालत खस्ता
संपर्क मार्ग का निर्माण करवाने के बाद उसका रखरखाव करना लोक निर्माण विभाग भूल गया है। नालागढ़ उपमंडल के मित्तियां गांव में माता मंदिर से हरिजन बस्ती तक जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। करीब 600 मीटर लंबे इस मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार लगभग छह वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से विधायक प्राथमिकता के तहत एससी कंपोनेंट के अंतर्गत इस संपर्क मार्ग का निर्माण करवाया गया था। इसका उद्देश्य माता मंदिर से हरिजन बस्ती तक रहने वाले लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना था। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के बाद विभाग ने इस मार्ग के रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस संपर्क मार्ग पर टारिंग का काम जुलाई 2020 में करवाया गया था। हालांकि, बरसात के दौरान ही टारिंग उखड़ने लगी थी। इसके बाद विभाग की ओर से दोबारा टारिंग का काम करवाया गया, लेकिन बाद में सड़क फिर से उपेक्षा का शिकार हो गई।
वर्तमान में मार्ग की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पैदल आने-जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग परेशानी का कारण बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग का निर्माण करवाया है तो इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी विभाग की है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि माता मंदिर से हरिजन बस्ती तक संपर्क मार्ग की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि ग्रामीणों को आवाजाही में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।