{"_id":"6af81f3455e318e3660dcd22","slug":"video-carmel-convent-school-nahan-childrens-day-celebration-2026-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: अवकाश के दिन भी खुले कार्मल कॉन्वेंट स्कूल के द्वार, शिक्षकों ने बच्चों के लिए मनाया बाल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: अवकाश के दिन भी खुले कार्मल कॉन्वेंट स्कूल के द्वार, शिक्षकों ने बच्चों के लिए मनाया बाल दिवस
Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:13 PM IST
Link Copied
बाल दिवस के अवसर पर नाहन के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को विशेष आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि अवकाश होने के बावजूद स्कूल के द्वार बच्चों और शिक्षकों के लिए खोले गए। प्रधानाचार्य सिस्टर शाइनी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने फिल्मी गीतों की धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। इस दौरान सभी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया और बाल दिवस के महत्व को साझा किया।
इस बार बाल दिवस समारोह में एक खास पहल भी देखने को मिली। आमतौर पर स्कूल की प्रार्थना सभा का संचालन विद्यार्थी करते हैं, लेकिन इस बार शिक्षकों ने स्वयं इसकी जिम्मेदारी संभाली।
शिक्षक गुलशन अहमद ने प्रार्थना सभा का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी शिक्षकों ने एक सुर में सामूहिक प्रार्थना की और विद्यार्थियों के सुखद भविष्य तथा उज्ज्वल जीवन की कामना की।
शिक्षकों की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने बाल दिवस को यादगार बना दिया। अवकाश के दिन भी स्कूल पहुंचकर शिक्षकों ने बच्चों के प्रति अपने स्नेह और समर्पण का परिचय दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।