Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Farmers stage a protest at a sugar mill in Karnal, demanding an increase in sugarcane prices; submit a memorandum addressed to the Chief Minister.
{"_id":"6af81b4e00ef12163b0f5cd2","slug":"video-farmers-stage-a-protest-at-a-sugar-mill-in-karnal-demanding-an-increase-in-sugarcane-prices-submit-a-memorandum-addressed-to-the-chief-minister-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को लेकर शुगर मिल में किसानों का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को लेकर शुगर मिल में किसानों का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदेशभर में चल रहे किसान आंदोलन के तहत शनिवार को करनाल की मेरठ रोड स्थित शुगर मिल में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा और भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त अभियान के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस दौरान किसान नेताओं ने गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।
धरने में संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए। किसानों ने कहा कि गन्ने की खेती में लागत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से गन्ने के भाव में बढ़ोतरी कर किसानों को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के बाद किसानों ने शुगर मिल के एमडी को मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।